अकोढ़ीगोला के बुधुआ में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की जयंती

Updated:
विज्ञापन

बुधुआ में कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक सोनू सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : अकोढ़ीगोला प्रखंड क्षेत्र के बुधुआ गांव में लोकदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की जयंती भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया. विधायक राजीव रंजन सिंह ने समाज सुधार के लिए बाबा के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी.

विज्ञापन

Sasaram News : अकोढ़ीगोला प्रखंड क्षेत्र के बुधुआ गांव में लोकदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की जयंती रविवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

लोक कल्याण और समाज सुधार को समर्पित था बाबा का जीवन

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बाबा गणिनाथ भगवान शिव के मानस पुत्र और मध्यदेशीय कानू हलवाई समाज के कुलदेवता हैं. उनका जीवन लोक कल्याण और समाज सुधार के लिए समर्पित था. उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ ने गृहस्थ जीवन में रहते हुए योग साधना के माध्यम से सिद्धि प्राप्त की. विधायक ने लोगों से उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी.

Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार

फूल-मालाओं से सजाया गया मंदिर परिसर

जयंती समारोह को लेकर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना की गई. इसके साथ ही हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Also Read : सासाराम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

भंडारे में शामिल हुए बड़ी संख्या में लोग

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और समाज के लोग उपस्थित रहे. जयंती समारोह के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन