रोहतास में22 जुलाई को ASI (प्रचालक) भर्ती परीक्षा, 12 केंद्रों पर 6,624 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

फोटो - परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आयोजित ब्रीफिंग बैठक में शामिल अधिकारी व केन्द्राधीक्षक. | Prabhat Khabar Network

रोहतास में 22 जुलाई को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) भर्ती परीक्षा आयोजित होगी. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 6,624 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. प्रशासन ने कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

Rohtas News : सासाराम में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. 22 जुलाई को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 6,624 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

12 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में आयोजित लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एकल पाली में होगी. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीआरडीए सभागार में केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई. बैठक में एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी, एसडीपीओ विप्लव कुमार और डीईओ मदन राय ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है. सुबह 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की स्पष्ट प्रति और आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड या छात्र पहचान पत्र में से कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा.

मोबाइल, स्मार्ट वॉच समेत कई सामान प्रतिबंधित

परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, आभूषण, धातु सामग्री, ब्लेड, इरेजर और व्हाइटनर सहित सभी प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूरी तरह रोक रहेगी. प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग की जाएगी.

सीसीटीवी, जैमर और उड़नदस्ता रखेगा नजर

प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की है. केंद्रों की छतों से भी निगरानी की जाएगी. इसके अलावा जोनल दंडाधिकारी, समन्वयक प्रेक्षक और उड़नदस्ता दल लगातार निरीक्षण करेंगे. परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी.

कंट्रोल रूम भी किया गया सक्रिय

परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. विधि-व्यवस्था की निगरानी अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी ललित भूषण रंजन और अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम करेंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन