एनीमिया के खिलाफ रोहतास में अभियान शुरू, DM ने सदर अस्पताल से किया शुभारंभ
एनीमियामुक्त भारत अभियान में शामिल स्वास्थ्य कर्मी व अन्य | Prabhat Khabar Network
सासाराम में एनीमिया मुक्त भारत अभियान शुरू। महिलाओं, किशोरियों और बच्चों की जांच के साथ आयरन-फोलिक एसिड और पोषण पर दिया जा रहा है विशेष जोर।
Rohtas News : जिले में एनीमिया की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर एनीमिया मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गयी. सदर अस्पताल, सासाराम में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि एनीमिया विशेषकर महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है. इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराना जरूरी है.
आपके शहर में
जांच के साथ पोषण की भी दी जाएगी जानकारी
अभियान के तहत लक्षित लाभार्थियों की एनीमिया की जांच की जाएगी. जांच में एनीमिया की पुष्टि होने पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के साथ आयरन-फोलिक एसिड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को एनीमिया से बचाव के उपायों और संतुलित व पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी भी दी जाएगी.
समय पर जांच और उपचार पर दिया जोर
डीएम ने कहा कि एनीमिया की समय पर पहचान और उपचार बेहद जरूरी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाये जा रहे अभियान का उद्देश्य लोगों तक जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर पोषण के प्रति जागरूक करना है.
अभियान में सहयोग की प्रशासन ने की अपील
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अभियान में सहयोग करने तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम में सिविल सर्जन, कार्यकारी अधीक्षक सदर अस्पताल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए