सासाराम: नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सासाराम: नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी गिरफ्तार

Sasaram: बिहार के रोहतास जिले में 9 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बिहार के रोहतास जिले में नौ वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना नौ सितंबर को सासाराम के सूर्यपुर थाना क्षेत्र में घटी। उन्होंने बताया कि जिस समय बच्ची के साथ यह कृत्य किया गया उस दौरान वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।

परिजनों की शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई

कुमार ने कहा, “आरोपी ने बच्ची को अकेला खेलते देखा और वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता के परिजनों ने बृहस्पतिवार को पुलिस से संपर्क किया।” उन्होंने कहा, “परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया तथा मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।’

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई आपत्तिजनक नारेबाजी, विरोध में लोगों ने दुकान बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन