दहेज हत्या के मामलेे में आरोपित गिरफ्तार
Published by :ANURAG SHARAN
Published at :27 Sep 2025 3:47 PM (IST)
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन से शुक्रवार की देर रात पुलिस ने दहेज हत्या के मामले आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया
विज्ञापन
कोचस.
नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन से शुक्रवार की देर रात पुलिस ने दहेज हत्या के मामले आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पिंटू कुमार सिंह वार्ड तीन निवासी जनार्दन सिंह के पुत्र बताया जाता है. इसके विरुद्ध गत 19 सितंबर को उसके ससुर बक्सर निवासी सोहन लाल ने अपनी पुत्री की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




