दो सड़क हादसों में महिला व बालक की मौत

अंबा से अपने मायके रोहतास थाना क्षेत्र के अकबरपुर जा जाने के दौरान हुआ हादसा
सासाराम ग्रामीण. सासाराम में दो जगहों पर सड़क हादसों में एक महिला व एक बालक की मौत हो गयी. पहली घटना करवंदिया थाना क्षेत्र के गायघाट में रविवार की दोपहर एक बजे हुई़ इसमें इलाज के दौरान बालक की मौत हो गयी. वहीं, धौडाढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर ताराचंडी धाम के पास अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद दिया. इसमें उसकी मौत हो गयी. गायघाट गांव के पास रविवार की सुबह दोपहर करीब एक बजे एक बाइक सवार ने एक आठ वर्षीय बालक को धक्का मार दिया. इसमें जख्मी बालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. बालक उक्त गांव निवासी जर्नादन पासवान के आठ वर्षीय पुत्र धीरज कुमार था. इसकी जानकारी करवंदिया के प्रभारी थानाध्यक्ष आरएन साहू ने दी. उन्होंने बताया कि एक बाइक सवार ने खेल रहे बालक को पीछे से धक्का मार दिया. इससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. आनन फानन में परिजनों ने उसे एनएमसीएच जमुहार में भर्ती कराया गया. उसकी इलाज चल रहा था. टक्कर से जख्मी बालक की स्थिति नाजुक थी. इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो सकी. इसके बाद उसकी मौत रविवार की देर शाम करीब सात बजे हो गयी. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. हालांकि, इस मामले में किसी का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
मायके जाने के दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से महिला की गयी जानधौडाढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर रविवार की देर शाम करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी. मृतिका औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के स्व बालकेश्वर पांडेय की पत्नी फूलमती देवी बतायी जा रही है. इसकी जानकारी धौडाढ़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि मृतिका अंबा से अपने मायके रोहतास थाना क्षेत्र के अकबरपुर जा रही थी. किसी तरह वह भटक कर ताराचंडी धाम पहुंच गयी. जहां अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया. घटना के बाद शव की पहचान नहीं हो पा रही थी. सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान हो सकी. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




