सामाजिक समरसता की मिसाल, बुद्ध पूर्णिमा पर होगा निःशुल्क सामूहिक विवाह

Updated:
विज्ञापन
सामाजिक समरसता की मिसाल, बुद्ध पूर्णिमा पर होगा निःशुल्क सामूहिक विवाह

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुशवाहा सभा भवन में एक मई को निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा

विज्ञापन

कुशवाहा सभा भवन में गूंजेगी शहनाई, मेयर और विधायक करेंगी सामूहिक विवाह का उद्घाटन

सभी जाति-धर्म के लिए खुले द्वार, वर-वधू को मिलेंगे वस्त्र और परिजनों को सम्मान

सांसद उपेंद्र कुशवाहा और पूर्व मंत्री डॉ सुनील कुमार समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

प्रतिनिधि,

सासाराम ऑफिस

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुशवाहा सभा भवन में एक मई को निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा. यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. कुशवाहा सभा भवन समिति की ओर से आयोजित इस समारोह में सभी जाति-धर्म के लोगों को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है. आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्णवासी सिंह, समन्वयक रवींद्र सिंह व सचिव शिवकुमार सिंह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना व जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है. उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है. आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान बुद्ध अर्चना, वंदना, प्रसाद वितरण व सामूहिक भोज का भी आयोजन होगा. सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले प्रत्येक वर-वधू को एक-एक सेट वस्त्र प्रदान किया जायेगा, जबकि उनके माता-पिता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जायेगा. समारोह में शामिल होने वाले बाराती, घराती व अन्य अतिथियों के लिए भोजन तथा ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की गयी है. समारोह का उद्घाटन सासाराम नगर निगम की मेयर काजल कुमारी व स्थानीय विधायक स्नेहलता द्वारा किया जायेगा. वहीं, मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री डॉ सुनील कुमार, दिनारा विधायक आलोक सिंह और उपमेयर सत्यवंती देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन