रोहतास: रोहतास के मॉडल स्कूलों में लागू होगा बिक्रमगंज की मानी पंचायत का 'जैव विविधता मॉडल', पृथ्वी दिवस पर 70 विद्यार्थी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शनी निहारते अतिथि और कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चे और अभिभावक | Prabhat Khabar Network

बिहार के बिक्रमगंज में मानी पंचायत के जैव विविधता मॉडल को जिले के सभी मॉडल विद्यालयों में लागू किया जाएगा. 70 छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Rohtas News: शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यालयों को पर्यावरण के अनुकूल और हरा-भरा बनाने की दिशा में बिक्रमगंज प्रखंड की मानी ग्राम पंचायत ने एक अनूठी व प्रेरक मिसाल पेश की है. गुरुवार को जैव विविधता प्रबंधन समिति और जैव विविधता बाल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बिहार पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर सम्मान समारोह सह विमर्श कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘आओ पढ़ाई में गुणवत्ता के साथ हरा-भरा बनाएं अपना स्कूल’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, चित्रांकन, कविता और नाट्य मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

प्रदर्शनी निहारते अतिथि और कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चे और अभिभावक  | Prabhat Khabar Network
प्रदर्शनी निहारते अतिथि और कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चे और अभिभावक | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) स्टालिन फिडल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) दिलीप कुमार तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) मदन राय ने संयुक्त रूप से पौधों में जल डालकर किया. इसके साथ ही उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई.

जिले के मॉडल स्कूलों में लागू होगा 'मानी मॉडल': DEO

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने कहा कि मानी पंचायत का जैव विविधता बाल क्लब बच्चों के माध्यम से पर्यावरण का संदेश घर-घर तक पहुंचाने में सफल रहा है. उन्होंने घोषणा की कि मानी के इस सफल जैव विविधता मॉडल को रोहतास जिले के सभी मॉडल विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पराली जलाने और रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी और पर्यावरण को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए बच्चों के जरिए समाज को जागरूक करना सबसे प्रभावी माध्यम है.

प्रदर्शनी निहारते अतिथि और कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चे और अभिभावक | Prabhat Khabar Network
प्रदर्शनी निहारते अतिथि और कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चे और अभिभावक | Prabhat Khabar Network

'जीवन में 10 पौधे लगाकर पेड़ बनाने का लें संकल्प': अधिकारी

  • डीएफओ स्टालिन फिडल कुमार ने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने के लिए सूक्ष्म जीवों से लेकर पेड़-पौधे और पशु-पक्षियों का संरक्षण जरूरी है. स्वच्छता और पर्यावरण को हर नागरिक अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए.
  • एसडीएम दिलीप कुमार ने युवाओं से ‘ग्रीन माइंडसेट’ अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे लगाए और उनकी पेड़ बनने तक देखभाल करे.

सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन

समारोह में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमन डिहरा एवं विवेकानंद हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण केंद्रित विज्ञान प्रोजेक्ट, चित्रकला, नाटक, नृत्य और कविताओं की शानदार प्रस्तुति दी.

जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय मानी ने बताया कि जल्द ही जैव विविधता पंजी का पुनर्निर्धारण कर विद्यालय स्तर पर नई प्रतियोगिताएं और महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का मंच संचालन जैव विविधता बाल क्लब के अध्यक्ष मो. युसूफ अफरीदी ने किया.

प्रदर्शनी निहारते अतिथि और कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चे और अभिभावक  | Prabhat Khabar Network
प्रदर्शनी निहारते अतिथि और कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चे और अभिभावक | Prabhat Khabar Network

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार, मुखिया लवजी कुमार गौतम, प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी, प्रधानाध्यापक विकास कुमार, शिक्षक अवधेश कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

Also Read: चेनारी: किसी को मिला स्वीकृति पत्र तो किसी को घर की चाबी, BDO प्रियंका कुमारी ने आवास योजना के लाभुकों को किया सम्मानित


विज्ञापन
संतोष चंद्रकांत

लेखक के बारे में

By संतोष चंद्रकांत

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन