Bihar: समस्तीपुर में सरपंच की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 21 Sep 2024 7:43 PM

विज्ञापन

Samastipur: समस्तीपुर जिले में एक सरपंच की हलई इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक सरपंच की हलई इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है. उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान समस्तीपुर में बनवीरो पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा के रूप में हुई है.

इलाज के दौरान हुई मौत

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक मिश्रा ने बताया, “शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली. आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया. पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शर्मा को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई.”

बाजार रहे बंद

उन्होंने कहा, “मामला दर्ज कर लिया गया है और तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.” इस बीच, गुस्साए ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में समस्तीपुर-पटना राजकीय राजमार्ग को जाम कर दिया, जबकि शनिवार को हलई इलाके में बाजार बंद रहे. मिश्रा ने कहा, “जाम हटा दिया गया है और यातायात सामान्य हो गया है.”

ये भी पढ़ें: Kaimur: बिहार के लाल का दिल्ली में कमाल, बने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज का उपाध्यक्ष

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन