Sarkari Naukri 2022: 10,000 से अधिक सरकारी नौकरियां के लिए फटाफट करें आवेदन, 59,000 मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri 2022 में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है. आपने अगर अब तक आवेदन नहीं किया है तो फिर फटाफट इस पद के लिए आवेदन कर दें.
Sarkari Naukri Bihar सरकारी नौकरी की तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, DLRS ने एएसओ, क़ानूनगो, अमीन एवं लिपिक पदों पर 10,000 से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है. आपने अगर अब तक आवेदन नहीं किया है तो फिर फटाफट इस पद के लिए आवेदन कर दें. सरकारी नौकरी का यह सुनहरा मौक़ा हाथ है.आप इसे हाथ से नहीं जाने दें.
फटाफट आधिकारिक वेबसाइट online.bih.nic.in पर जाकर आवेदन (Bihar DLRS Recruitment 2022 Apply Online) जमा कर लें.क्योंकि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर तक ही है.भर्ती के माध्यम से कुल 10,101 (Bihar DLRS Recruitment 2022 Vacancy) पद भरे जाने हैं. जिनमें अमीन के 8244, कानूनगो के 758, लिपिक के 744 एवं एएसओ के 355 पद शामिल हैं.
कानूनगो – सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ दो वर्ष का अनुभव
एएसओ – सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन के साथ दो वर्ष का अनुभव
अमीन – सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
लिपिक – ग्रेजुएशन
एएसओ – 59000
कानूनगो – 36000
अमीन – 31,000
लिपिक – 25000
एएसओ – 21-27 वर्ष
कानूनगो – 18-37 वर्ष
अमीन – 18- 37 वर्ष
लिपिक – 21-40 वर्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




