स्कॉर्पियो में लगी आग का वीडियो हो रहा वायरल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 10:44 PM
नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड 15 सराय सहो ईदगाह के समीप एक स्कॉर्पियो में आग लगने का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.
छपरा, परसा. नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड 15 सराय सहो ईदगाह के समीप एक स्कॉर्पियो में आग लगने का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, अगलगी की पुष्टि के अनुसार श्रवण राय की झोपड़ी था. जिसमें अचानक आग लग गयी. जिसमें अनाज तथा जलावन और मोटी-मोटी लकड़ी की बोटा जलकर राख हो गयी. झोपड़ी के समीप में खड़ी एक स्कार्पियो में भी आग पकड़ लिया. आगलगी की घटना पर सैकड़ो ग्रामीण जुटकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. झोपड़ी के सभी सामान जल गया. ग्रामीणों द्वारा स्कार्पियो को आगलगी की स्थान से अलग किया गया. झोपड़ी स्वामी श्रवण राय ने बताया कि झोपड़ी में कैसे आग लगी इसकी जनाकारी मुझे नही हुआ है. इसमें सरसो, अनाज, लकड़ी, जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि चालक कही से स्कार्पियो लेकर आया था और ईदगाह के समीप बसवारी के छाया में स्कार्पियो लगाकर घर चला गया था, तभी अगलगी की घटना हुई. जिसमें स्कार्पियो आंशिक रूप से जल गयी है.
अगलगी में हजारों का समान जलकर राख
परसा. चांदपुरा पंचायत के चांदपुरा गांव निवासी गणेश ठाकुर के दलाल में अचानक आग लग गयी. जिससे दालान में रखे पलंग, चौकी, बेंच, कुर्सी, अनाज समेत हजारों रुपये की संपति जलकर राख हो गयी. अगलगी की घटना की खबर पर स्थानीय ग्रामीण जुट कर आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग पर काबू नही हो सका. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचा अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया, नहीं तो बड़ी भयंकर घटना हो सकती थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










