Chapra News : ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख शहर में हो रहा वाहनों का परिचालन

Chapra News : शहर में जाम लगना अब आम बात हो गयी है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार गाइडलाइन जारी किया जा रहा है. चौक-चौराहों पर वन वे भी लगाया गया है. उसके बावजूद भी कई इलाकों में लगातार वनवे के नियमों का उल्लंघन होता दिख रहा है.
छपरा. शहर में जाम लगना अब आम बात हो गयी है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार गाइडलाइन जारी किया जा रहा है. चौक-चौराहों पर वन वे भी लगाया गया है. उसके बावजूद भी कई इलाकों में लगातार वनवे के नियमों का उल्लंघन होता दिख रहा है. जिस कारण सुबह से शाम तक जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है. इस समय मैट्रिक की परीक्षा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाये जाने के लिए एसपी डॉ कुमार आशीष ने गाइडलाइन भी जारी किया है. वहीं पूर्व से चले आ रहे वन में नियमों के तहत शहर के मेवा लाल चौक से नगर पालिका चौक के बीच वनवे लागू है. उसके बावजूद भी इस रूट में हर पांच से 10 मिनट पर चार पहिया वाहनें ने प्रवेश कर जा रही हैं. नो एंट्री में इन वाहनों के प्रवेश से कई बार घंटों जाम की स्थिति बनी रह रही है.
मौना चौक की ओर से प्रवेश करती हैं गाड़ियां
शहर के मौना चौक पर आने के लिए सांढा तथा सरकारी बाजार दोनों तरफ से रास्ता है. सरकारी बाजार में तो पहले से ही अतिक्रमण है. लेकिन सांढा की ओर से कई चार पहिया वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस को चकमा देकर प्रवेश कर जा रहे हैं और मौना से नगर पालिका चौक रोड तथा मौना से मेवा लाल चौक रोड के बीच वनवे को तोड़ते हुए आवाजाही करते हैं. हालांकि मौना चौक पर इस समय तीन ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती है. उसके बावजूद भी चार पहिया वाहन चालक इस रूट में आसानी से प्रवेश कर जा रहे हैं. दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी होती है. उस समय इस रोड में भीड़ अधिक रहती है. इस दौरान भी कई बार नो एंट्री में चार पहिया वाहनों का प्रवेश जाम का कारण बन रहा है.क्या है ट्रैफिक पुलिस की तैयारी
ट्रैफिक थाना के प्रभारी बालेश्वर यादव ने बताया कि पहले से ही शहर के प्रमुख इलाकों में वन में लागू है. वहीं मैट्रिक परीक्षा के दौरान और अधिक सखरी बरती जा रही है. कुछ गली मुहल्ले की सड़कों से चार पहिया वाहन चालक नो एंट्री में प्रवेश कर जाते हैं. जिन पर कार्रवाई भी की जाती है और चालान भी काटा जा रहा है. सभी प्रमुख चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गयी है. जाम की समस्या से निबटने के लिए पूरी तैयारी है. लगातार इसकी मॉनीटरिंग भी करायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




