पांच फरवरी से भरा जायेगा स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
पांच फरवरी से भरा जायेगा स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म

स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025-29 (चार वर्षीय सीबीसीएस) के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

छपरा. स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025-29 (चार वर्षीय सीबीसीएस) के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गयी है. परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन मोड में पांच फरवरी से भरा जायेगा. परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक निर्धारित है. फॉर्म भरने का शुल्क 600 रुपये है. कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्र ने सभी कॉलेजों को परीक्षा फॉर्म भरने के संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया की वेबसाइट पर एक स्टूडेंट कॉर्नर बनाया गया है. जहां फॉर्म भरने का लिंक उपलब्ध है. उस लिंक पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का ऑप्शन मिल जायेगा. जहां छात्र-छात्राओं को सभी जानकारी भरनी होगी. बिना पंजीयन प्रमाण पत्र के फार्म स्वीकार नहीं किया जायेगा. फॉर्म भरने के बाद परीक्षा विभाग द्वारा उसकी जांच की जायेगी. इसके बाद ही एडमिट कार्ड निर्गत किया जायेगा.

मार्च में संभावित है परीक्षा

परीक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा मार्च में संभावित है. फरवरी माह में फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडमिट कार्ड कर दिया जायेगा. वहीं फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद परीक्षा का शेड्यूल भी जारी होगा. चुकी परीक्षा सीबीसीएस पैटर्न पर होनी है. ऐसे में फरवरी में सभी कॉलेजों को विभाग स्तर पर इंटरनल परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश भी दिया गया है. साथ ही इंटरनल परीक्षा लेने के उपरांत तुरंत विश्वविद्यालय को अंक पत्र भी सबमिट कर देना है. इसके बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू हो जायेगी.

सीबीसीएस सिलेबस पर आधारित होगी परीक्षा

स्नातक के अंतर्गत च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम सीबीसीएस सिलेबस लागू किया जा चुका है. सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं को सीबीसीएस सिलेबस पर आधारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाया गया है. परीक्षा भी इसी पैटर्न पर होगी. सीबीसीएस सिलेबस के अंतर्गत स्नातक को चार साल का कर दिया गया है. जिसमें कुल आठ सेमेस्टर बनाये गये हैं. पहले छह सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को डिग्री मिल जायेगी. वहीं दो और सेमेस्टर उतीर्ण करने के बाद डिग्री के साथ रिसर्च भी पूरा कर सकेंगे. वहीं चार सेमेस्टर पूरा करते ही छात्रों को डिप्लोमा मिल जायेगा.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन