सारण: JPU के स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के छात्रों को राहत, 18 सितंबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Updated:
विज्ञापन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2025-29 के सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 सितंबर तक बढ़ा दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करें।

विज्ञापन

JPU Saran : जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी है. पहले परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 सितंबर निर्धारित थी, जिसे छात्र हित में बढ़ाकर 18 सितंबर कर दिया गया है. अब छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत 18 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुलपति के निर्देश पर बढ़ायी गयी तिथि

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तार से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर छात्र-छात्राओं को यह अतिरिक्त अवसर दिया गया है.

ऑनलाइन भरना होगा परीक्षा फॉर्म

छात्र-छात्राएं ऑनलाइन मोड में परीक्षा फॉर्म भरेंगे. फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक कागजात संबंधित कॉलेज में सत्यापित कराने होंगे. इसके बाद परीक्षा फॉर्म का शुल्क जमा किया जायेगा. परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

18 सितंबर के बाद जारी होगा परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 18 सितंबर को परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा अक्टूबर माह में संभावित है.

कॉलेजों के प्राचार्यों को भेजी गयी सूचना

स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा से संबंधित जानकारी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी भेज दी गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा की तैयारी को लेकर आगे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन