छपरा में बाढ़ से पशुओं के चारे का संकट, पशु क्रूरता निवारण समिति के कार्यकारिणी सदस्य ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा
पूर्व विधायक के साथ अजय भूषण सिंह | Prabhat Khabar Network
छपरा में बाढ़ प्रभावित पशुओं के लिए पशु क्रूरता निवारण समिति ने चारे की व्यवस्था की पहल की है। जानिए कैसे अधिकारियों के साथ मिलकर पशुपालकों को राहत दी जा रही है।
Saran News : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के सामने उत्पन्न चारे के संकट को देखते हुए पशु क्रूरता निवारण समिति के कोषाध्यक्ष सह कार्यकारिणी सदस्य अजय भूषण सिंह ने सोमवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पशुपालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और राहत पहुंचाने की पहल की.
आपके शहर में
सोनपुर में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
अजय भूषण सिंह ने सोनपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया. उन्होंने केसरपुर में टूटे बांध का निरीक्षण किया. इसके बाद मुजवाना पहुंचकर वहां बांध टूटने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली.
पूर्व विधायक के साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा
भैरोपुर में उन्होंने परसा के पूर्व विधायक छोटे लाल राय और जदयू के जिला महासचिव संजीव कुमार सिंह के साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की. इस दौरान बाढ़ के कारण पशुपालकों और आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया गया.
अधिकारियों से संपर्क कर चारे की व्यवस्था
अजय भूषण सिंह ने पशुओं के सामने उत्पन्न चारा संकट को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया. उन्होंने मथुरापुर और रामपुर पंचायत के आमी गांव में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराने को लेकर दिघवारा अंचलाधिकारी से बातचीत की.
इसके बाद उन्होंने रामू टोला और मौजमपुर का भी दौरा किया. वहीं, बलुआ में पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने के संबंध में सदर ब्लॉक के अंचलाधिकारी से बातचीत की, जिसके बाद चारा उपलब्ध कराया गया.
अजय भूषण सिंह की इस पहल से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुपालकों को राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए