सारण: राजेंद्र कॉलेज में वोकेशनल विद्यार्थियों का कार्यक्रम, रोजगार के लिए कौशल विकास पर दिया जोर
फोटो, कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व छात्र | Prabhat Khabar Network
राजेंद्र कॉलेज छपरा में वोकेशनल विषयों के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित, रोजगार और कौशल विकास पर दिया गया जोर।
JPU saran : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई राजेंद्र कॉलेज में सोमवार को व्यावसायिक विषयों के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स के डायरेक्टर प्रो. अजीत कुमार तिवारी उपस्थित रहे.
आपके शहर में
वोकेशनल पढ़ाई के साथ रोजगार की असीम संभावनाएं
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो. अजीत कुमार तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेई के अथक प्रयास से विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में पिछले वर्ष से विधिवत वोकेशनल विषयों की पढ़ाई शुरू हुई है. उन्होंने कहा कि वोकेशनल शिक्षा के साथ रोजगार की असीम संभावनाएं जुड़ी हैं. इसके लिए विद्यार्थियों को अपने विषय से संबंधित कौशल को लगातार विकसित करना होगा.
लैब और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था का भरोसा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने कहा कि वोकेशनल विषयों की पढ़ाई और लैब की बेहतर व्यवस्था के लिए कॉलेज प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने वोकेशनल विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की घोषणा की. साथ ही पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही.
विद्यार्थियों को दी गयी कोर्स से जुड़ी जानकारी
कार्यक्रम का संचालन करते हुए बीसीए के को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें संबंधित कोर्स की जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, अध्ययन की प्रक्रिया और आगे के अवसरों के बारे में जानकारी दी.
इन शिक्षकों की रही मौजूदगी
धन्यवाद ज्ञापन बीबीए को-ऑर्डिनेटर डॉ. देवेश रंजन ने किया. कार्यक्रम में बायोटेक्नोलॉजी कोर्स की को-ऑर्डिनेटर डॉ. ज्योत्सना त्रिपाठी, बीएमसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुनील प्रसाद, बीसीए शिक्षक अभिनंदन कुमार, बीबीए शिक्षक सुबोध कुमार, मो. साहीद अली, विश्वविजय सिंह समेत बीसीए, बीबीए, बीएमसी और बायोटेक्नोलॉजी विषय के दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए