ePaper

Chhapra News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल

Updated at : 12 Dec 2024 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल

Chhapra News : शीतलपुर सिवान एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के हरपुर परसा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गये.

विज्ञापन

परसा . शीतलपुर सिवान एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के हरपुर परसा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गये. घटना के तुरंत बाद 112 डायल पर तैनात एएसआइ बिनोद कुमार शर्मा और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. दयाशंकर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सोनहो से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान हरपुर परसा के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर एसआइ शीतलाल प्रसाद गुप्ता और एएसआइ बिनोद कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई. पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदारीपूर्ण वाहन चलाने की जरूरत पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिये हैं. पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन