'बाबाधाम' से वापसी के सफर में काल बनी रफ्तार... हाईवे पर क्रेन से भिड़ी कांवड़ियों से भरी बस, 2 श्रद्धालुओं की मौत से अमनौर में हाहाकार!

Updated:
विज्ञापन

शव से लिपटकर रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

बाबाधाम से पूजा-अर्चना कर लौट रहे कांवड़ियों के साथ बख्तियारपुर-पटना हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. कांवड़ियों से भरी बस और एक क्रेन की टक्कर में सारण के दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

Saran News: देवघर स्थित बाबाधाम में पूजा-अर्चना कर लौट रहे कांवड़ियों के साथ बख्तियारपुर-पटना हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया. खुसरूपुर और फतुहा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित पनघट होटल के पास कांवड़ियों से भरी बस और एक क्रेन के बीच हुई भीषण टक्कर में सारण जिले के अमनौर क्षेत्र के दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्रेन से हुई सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर ही गई जान

मृतकों की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी स्व. विश्वनाथ सिंह के 62 वर्षीय पुत्र राजदेव सिंह और ग्यासपुर गांव निवासी जोधा राय के 28 वर्षीय (अन्य विवरणों के अनुसार 32 वर्षीय) पुत्र शिवपूजन राय के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, करीब 30 कांवड़ियों का एक दल छह दिन पूर्व बस से बाबाधाम देवघर दर्शन के लिए गया था. वहां से सभी श्रद्धालु राजगीर होते हुए अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान पंगघत होटल के समीप बस की क्रेन से सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवपूजन राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजदेव सिंह को इलाज के लिए पटना भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

हाईवे पर लगा रहा 2 घंटे तक जाम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने बस को सड़क पर खड़ा कर हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे बख्तियारपुर-पटना मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. घटना की सूचना पाकर खुसरूपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को बहाल कराया जा सका.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा. शुक्रवार को जब दोनों मृत कांवड़ियों के शव उनके पैतृक गांव पहुंचे, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

Also Read: सारण में बड़ी वारदात: बीजेपी नेता के भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भागे शूटर, पुलिस ने 2 को दबोचा; वजह हैरान कर देगी!


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन