Chapra News : ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत व दो घायल

Updated at : 27 Feb 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत व दो घायल

Chapra News : शीतलपुर सिवाना के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से एक बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वही बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

दरियापुर. शीतलपुर सिवाना के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से एक बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वही बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक शीतलपुर डीह टोला निवासी सज्जन सिंह का 26 वर्षीय पुत्र मणिभूषण कुमार बताया जाता है. जबकि घायलों में शीतलपुर डीह निवासी कामेश्वर पांडेय का पुत्र गोपाल जी पांडेय व बाबू टोला निवासी शीतल सिंह का पुत्र पवन सिंह शामिल है. दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है.

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक बुधवार की रात एक ही बाइक पर सवार होकर शीतलपुर बाजार से सामान की खरीददारी कर घर वापस आ रहे थे. इसी बीच शीतलपुर सिवाना के समीप परसा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी. जिससे एक युवक की कुचल कर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद दिघवारा व स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा. मृतक मणिभूषण बाहर में रह कर बिल्डिंग निर्माण करने वाली कंपनी में मजदूर की सप्लाई करता था. वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था. कुछ दिन पूर्व ही वह बाहर से घर आया था और एक दो दिनों में पुनः बाहर जाने वाला था. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन