Chapra News : महाकुंभ के लिए जा रही ट्रेनों में ज्यादा भीड़, बोगियों में घुसने के लिए हो रही धक्कामुक्की

Chapra News : प्रयागराज कुंभ के त्रिवेणी में स्नान करने के लिए छपरा जंक्शन पर मारामार जैसे हालात हो गये हैं.
छपरा. प्रयागराज कुंभ के त्रिवेणी में स्नान करने के लिए छपरा जंक्शन पर मारामार जैसे हालात हो गये हैं. अनियंत्रित भीड़, कुंभ स्पेशल ट्रेनों की बोगी में घुसने के लिए धक्कामुक्की करती नजर आयी. सबसे अधिक परेशान महिलाएं और बच्चे रहे. ट्रेन की टॉयलेट तक में बुजुर्ग तीर्थयात्री ठूंस-ठूंसकर कर जा रहे हैं. भीड़ इतनी हो गयी है कि बोगी के दरवाजे अंदर से ही पहले से बैठे यात्री बंद कर दे रहे हैं. जो की हंगामा का अधिक कारण बन रहा है. आपातकालीन खिड़की से बोगी में घुसने की कोशिश करते हुए लोग नजर आए. ट्रेन छूटने की चिंता में एक से आठ नंबर प्लेटफॉर्म पर आपाधापी की स्थिति बनी रह रही है. छपरा जंक्शन पर अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.
सभी स्पेशल ट्रेन की गयी रद्द
दिल्ली की घटना से सीख लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने सभी स्पेशल ट्रेन को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया है. रविवार को छपरा जंक्शन पर यात्री परेशान दिखे, क्योंकि ट्रेन नहीं चल पायी. जानकारी के अनुसार छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली 05127 और 05125 स्पेशल ट्रेन को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है. यात्रियों के लिए 05101 और 05102 रिंग सेवा ट्रेन ही प्रयाग पहुंच पाएगी. इसके अलावा जो रेगुलर ट्रेन है उनमें पवन एक्सप्रेस, गंगा कावेरी, गोंदिया एक्सप्रेस आदि ट्रेन चल रही है जिससे यात्रा की जा सकती है.वीकेंड से कुंभ जाने वालों की भीड़
हर वीकेंड पर जंक्शन पर अधिक भीड़ हो रही है. स्टेशन प्रशासन ने कोई कंट्रोल रूम नहीं बनाया है. रविवार को भी सुबह सात बजे से भीड़ इकट्ठी शुरू हो गयी थी. प्रयागराज जाने की भीड़ जंक्शन पर इतनी दिखी कि जो टिकट कंफर्म कराए थे वह जा नहीं पाये और जो बिना टिकट के थे वह धक्कामुक्की करते हुए ट्रेन में घुस गये. प्रयागराज जा रहे देवंती देवी ने बताया कि मेरे पास पवन एक्सप्रेस का स्लीपर का टिकट था, लेकिन इतनी भीड़ थी कि कन्फर्म टिकट वाले भी डिब्बे में नहीं घुस पा रहे थे. वहां इतनी धक्का-मुक्की थी कि हम जैसे-तैसे भीड़ से बाहर निकल सके. ऐसे में कंफर्म टिकट और विदाउट टिकट में कोई अंतर नहीं रह गया है.
लिफ्ट और एक्सीलेटर बंद किया गया
दिल्ली की घटना से सीख लेते हुए छपरा जंक्शन पर भी एक्सीलेटर और लिफ्ट सुविधा बंद कर दी गयी है. रेल प्रशासन ने यह एहतियातन कदम उठाया है. अधिकारियों का कहना है की भीड़ में एक्सीलेटर से जहां गिरने की संभावना है वही लिफ्ट सुविधा में फस जाने की भी संभावना है ऐसे में दोनों सुविधाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है.क्या कहते हैं यात्री
योगी सरकार ने महाकुंभ में शानदार व्यवस्था की है, लेकिन ट्रेनों की कमी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. आये दिन ट्रेन रद्द किए जाने की सूचना दी जाती है, जिससे और भीड़ बेकाबू हो जाती है.
सुनीता देवी, सीवानजंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्म पर पुलिसकर्मियों की कमी देखी जा रही है. ऐसे में ट्रेन में चढ़ने वाले मनमानी कर रहे हैं. विदाउट टिकट की सुविधा भी बंद होनी चाहिए. इससे भीड़ कम हो जाएगी.कौशल्या देवी, सोनपुररेलवे प्रशासन लाप्रवाही की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. अधिक से अधिक ट्रेन चलाया जाना चाहिए या फिर मेला की तिथि विस्तारित की जानी चाहिए.अरविंद कुमार सिंह, एकमासभी स्टेशनों के हालात बहुत खराब है. छपरा में भी स्थिति बिगड़ रही है. रेल प्रशासन को अभी से ही सुधार की कवायत में लग जानी चाहिए और नहीं तो बड़ी घटना हो जाएगी.सुधीर कुमार, दिघवारा
शनिवार की रात में जंक्शन पर इतनी भीड़ हो गयी थी कि मानो पुल टूटकर गिर जायेगा. पुलिसकर्मी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे. 26 तक कुंभ मेला है इसलिए प्रशासन को सख्त होना पड़ेगा.अनन्या कुमारी, छपरा शहरक्या बोले पदाधिकारी
पहले से ही छपरा जंक्शन व्यवस्था काफी दुरुस्त थी. नयी दिल्ली स्टेशन की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है. सभी प्लेटफार्म पर पुलिस र्मियों के तैनाती कर दी गयी है.समय सिंह, आरपीएफ, छपरा जंक्शनलोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है. आम यात्रियों को कोई परेशानी ना हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है. सुरक्षा के मामले में राजकीय रेल पुलिस कुंभ के शुभारंभ के साथ ही अलर्ट हो गयी थी.शाहिद अनवर अंसारी, थानाध्यक्ष, जीआरपीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




