हत्या के मामले में सुलह नहीं करने पर युवक को चाकू मार किया घायल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
हत्या के मामले में सुलह नहीं करने पर युवक को चाकू मार किया घायल

कोपा थाना क्षेत्र क्षेत्र के रेवाड़ी के मठिया गांव में हत्या के एक मामले को लेकर सुलह न करने पर रविवार को एक युवक पर चाकू से हमला किया गया.

विज्ञापन

छपरा. कोपा थाना क्षेत्र क्षेत्र के रेवाड़ी के मठिया गांव में हत्या के एक मामले को लेकर सुलह न करने पर रविवार को एक युवक पर चाकू से हमला किया गया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी के मठिया गांव निवासी कृष्णा राय के पुत्र विकास कुमार राय बताया जाता हैँ. सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में घायल ने बताया कि उसके नाना स्व रामाशीष राय की बीते 27 नवंबर को घर में सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में कोपा थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. वही इस केस के मुख्य अभियुक्त के द्वारा तभी से लगातार सुलह का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन सुलह से इनकार करने पर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया गया. उसने बताया कि जब वह खेत की ओर टहलने गया था, तभी मुख्य अभियुक्त अपने एक अन्य सहयोगी के साथ वहां पहुंच गया और लाठी-डंडे व चाकू से अचानक हमला कर दिया जिसमें बचाओ के क्रम में उंगली कट गयी. जिससे वह जख्मी हो गया. वहीं आसपास के लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है. लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस को मुख्य अभियुक्त के घर पर होने की बात बताने के लिए सूचना भी दी गयी. लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. इस घटना के बाद भी फोन किया गया, तो थानाध्यक्ष द्वारा यह कहकर टाल दिया गया कि थाना आकर जानकारी दे. लोगों का यह भी कहना है कि हत्या का मुख्य अभियुक्त खुलेआम गांव में घूम रहा है और पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है. वहीं इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष पिन्टु कुमार ने बताया कि हत्या मामले में अनुसंधान जारी है. यह मामला संदेहास्पद बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन