Chhapra News : महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

Updated at : 26 Feb 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

Chhapra News : महाशिवरात्रि के दिन शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. भगवान शंकर की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्त काफी उत्साहित रहे.

विज्ञापन

छपरा. महाशिवरात्रि के दिन शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. भगवान शंकर की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्त काफी उत्साहित रहे. धर्मनाथ मंदिर में पूजा के लिए सुबह पांच बजे से ही पट खोल दिया गया था. पुरुष व महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पंक्ति बनाकर जलाभिषेक की व्यवस्था की गयी थी. वहीं प्राचीन उमानाथ मंदिर में भी भोलेनाथ की आराधना के लिए लंबी कतारें देखने को मिली. भक्तों ने पुष्प और जल के साथ अभिषेक किया. इस खास मौके पर मंदिर प्रांगण की साज-सज्जा की गयी थी. इसके अलावे शहर के पंकज सिनेमा रोड स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा शुरू की गयी जिसमें एक साथ सैकड़ो लोग शामिल हुए. साढ़ा शिव मंदिर, मारुति मानस मंदिर, भगवान बाजार, गुदरी, नारायण चौक, कटहरी बाग, सलेमपुर आदि जगहों पर स्थित शिवालयों में भी पूजा अर्चना की गयी. कई मंदिरों में सामूहिक पूजा अर्चना व आरती के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया था. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे. महिला व पुरुष पुलिसकर्मी सुरक्षा को लेकर तैनात थे. प्राचीन मंदिरों में शाम तक जलाभिषेक के लिये भीड़ नजर आयी. स्काउट और गाइड सारण की ओर से शहर के प्रसिद्ध धनी धर्मनाथ मंदिर में शिविर आयोजित कर महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा तथा सहायता की गयी जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर भारत स्काउट और गाइड सारण के स्वयंसेवको को प्रतिनियुक्त किया गया. जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमन राज के नेतृत्व में जिले के विभिन्न दलों के 40 स्काउट तथा 20 गाइड ने भाग लिया. जिला प्रशिक्षक प्रणव सिंह ने बताया की स्काउट गाइड ने भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने, जलाभिषेक कराने और जलाभिषेक कराने के बाद मंदिर से बाहर निकालने में अपना योगदान किया. इस सेवा शिविर में भाग लेने वाले के सिनियर स्काउट सोनू, सक्षम, सत्यजीत, हार्दिक तथा गाइड खुशी, राधा, अर्पणा, चांदनी, नंदनी सहित अन्य स्काउट गाइड ने योगदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन