Chhapra News : तेली अधिकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह की सफलता को लेकर हुई बैठक

Updated at : 23 Feb 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : तेली अधिकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह की सफलता को लेकर हुई बैठक

Chhapra News : अपने अधिकारों व विभिन्न मांगों को लेकर कई वर्षों से आंदोलन कर रहे तेली समाज के लोगों के द्वारा आगामी दो मार्च को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में तेली अधिकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया

विज्ञापन

दिघवारा. अपने अधिकारों व विभिन्न मांगों को लेकर कई वर्षों से आंदोलन कर रहे तेली समाज के लोगों के द्वारा आगामी दो मार्च को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में तेली अधिकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है. जिसकी सफलता को लेकर प्रखंड स्तर पर बैठक कर तेली समाज के लोगों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है. इसी कड़ी में दिघवारा प्रखंड के अरविंद कुमार गुप्ता के आवास पर तेली समाज के सैकड़ों प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक किया गया. जिला तैलिक साहू समाज के युवाध्यक्ष सह भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अतिथि के रूप में बिहार तैलिक साहू सभा के उपाध्यक्ष सह भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री भीम साहू और बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा के संयुक्त मंत्री मनोज कुमार साहू शामिल हुए. बैठक में समाज के लोगों से गहन विचार-विमर्श किया गया व पूरे बिहार में एकता का परिचय देते हुए दो मार्च को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की गयी. तेली समाज के अधिकारियों ने कहा कि तेली जाति की आबादी बिहार में तीन प्रतिशत यानि लगभग 37 लाख है. इसके बावजूद भी समाज को अधिकारों से वंचित रखा गया है. हमारा संगठन शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए सतत संघर्षरत है. हमारी मांग है कि बिहार में कच्ची घानी तेल बोर्ड के निर्माण के साथ व्यावसायिक आयोग का गठन किया जाये. राजनीति में भी तेली समाज को उचित भागीदारी दी जाये. बैठक में नगीना साह, जय राम प्रसाद, अजय कुमार गुप्ता, राजन कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार साह, विनोद कुमार, डॉ पंकज कुमार साह, राकेश कुमार गुप्ता, राजू कुमार साह और कुमार सौरभ आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन