सारण: तरैया के मजदूर युवक की चेन्नई में मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते मृतक के परिजन

चेन्नई में काम करने गए तरैया थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी 22 वर्षीय मजदूर करण कुमार की दुखद मौत हो गई. गुरुवार को जब उसका शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों में मातम पसर गया. मौत की परिस्थितियों का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

विज्ञापन

Chennai death: तरैया थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी एक मजदूर युवक की चेन्नई में मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्व. राजदेव महतो के 22 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है. गुरुवार को एंबुलेंस से शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिवार के भरण-पोषण के लिए चेन्नई गया था करण

जानकारी के अनुसार करण कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था. वह अपने भाइयों के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. करण के बचपन में ही उसके पिता राजदेव महतो का निधन हो गया था. इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी में हाथ बंटाने के लिए वह मजदूरी करने चेन्नई गया था.

साथियों ने एंबुलेंस से गांव पहुंचाया शव

चेन्नई में करण की मौत के बाद उसके साथियों ने एंबुलेंस से शव को गुरुवार को उसके पैतृक गांव रसीदपुर पहुंचाया. हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को नहीं मिल सकी है.

शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

करण का शव घर पहुंचते ही उसकी मां दुखी कुंवर, बहन और भाई शव से लिपटकर विलाप करने लगे. परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. स्थानीय लोगों और बीडीसी प्रतिनिधि मो. सनाउल्लाह ने परिजनों को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की अपील की.

ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया शव

परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से करण के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. युवक की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
मनोज कुमार

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन