सारण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी तेज, मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

विज्ञापन

फोटो, बैठक में शामिल सदस्य

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सारण में मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में आगामी उत्सव के आयोजन, लोगों को आमंत्रित करने और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर गहन चर्चा हुई.

विज्ञापन

Janmashtami celebration: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की बैठक शहर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में आगामी मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिलेभर के लोगों को दिया जायेगा निमंत्रण

बैठक में छपरा नगर सहित जिले के सभी लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर विचार किया गया. इसके साथ ही मटकी फोड़ने वाली टोलियों से संपर्क कर उनकी तैयारियों और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेने पर भी चर्चा हुई.

महिलाओं और अतिथियों के लिए होगी विशेष व्यवस्था

आयोजन के दौरान महिलाओं और अतिथियों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था करने पर जोर दिया गया. बैठक में कार्यक्रम को व्यवस्थित और बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया.

राजेश चंद्र मिश्र ने की बैठक की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता संस्कार भारती के राजेश चंद्र मिश्र ने की. संचालन कार्यक्रम संयोजक राहुल मेहता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर सह कार्यवाह प्रवीण कुमार सिंह ने किया.

आयोजन टोली के कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में अधिवक्ता जयप्रकाश, रवि कुमार काका, इंद्रजीत कुमार, गुड़िया कुमारी, चंद्र प्रकाश, अर्पित सिंह, कृष्ण कन्हैया मिश्रा, रंजन कुमार, मुकेश शर्मा, सुधाकर कुमार, सोनू कुमार, समीर जायसवाल, रॉकी सिंह सहित आयोजन टोली के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन