सारण : तरैया बाजार पहुंचे BDO, जलजमाव की समस्या का लिया जायजा, खबर प्रकाशित होने के बाद एक्शन

Updated:
विज्ञापन

तरैया बाजार में पोस्ट ऑफिस चौक के पास खड़े अधिकारी और अन्य लोग

Taraiya market waterlogging : सारण जिले के तरैया बाजार में जलजमाव की गंभीर समस्या पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक ने प्रभावित क्षेत्रों और नाला निकासी स्थलों का निरीक्षण कर लोगों को जल्द राहत का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन

Taraiya market waterlogging : सारण जिले के तरैया बाजार में लगातार बनी जलजमाव की समस्या को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है. गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विभु विवेक ने प्रभावित क्षेत्रों और नाला निकासी स्थलों का निरीक्षण किया. स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया.

खबर प्रकाशित होने के बाद एक्शन

तरैया बाजार की मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या को लेकर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक ने प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया. 4 अगस्त 2026 को प्रभात खबर में प्रकाशित "तरैया बाजार की सड़कों पर चारों तरफ लगा है बारिश का पानी, आमजन व राहगीर परेशान" शीर्षक खबर और ग्रामीणों की शिकायतों के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया.

सारण की खबरों पढ़ने के लिए क्लिक करें

जलजमाव वाले क्षेत्रों का लिया जायजा

बीडीओ ने तरैया गंडक नहर पुल के समीप से लेकर मुख्य सड़कों पर जमा वर्षा जल का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने तरैया पोस्ट ऑफिस चौक के पास नाला निकासी स्थल का भी जायजा लिया और जल निकासी व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया.

स्थानीय लोगों ने बताई जलजमाव की वजह

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और बाजारवासियों ने बताया कि तरैया-मढ़ौरा रोड से आने वाली नाला और मछली मंडी जाने वाली नाला के बीच जल निकासी का रास्ता बंद है. इसी कारण बारिश का पानी मुख्य सड़कों पर जमा रहता है और लोगों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

संबंधित विभागों से समन्वय कर होगा समाधान

बीडीओ विभु विवेक ने कहा कि नाला निर्माण और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर जल्द समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यक कार्रवाई कर बाजारवासियों को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाई जाएगी.

निरीक्षण से लोगों में जगी उम्मीद

बीडीओ के निरीक्षण के बाद स्थानीय व्यवसायियों, ग्रामीणों और राहगीरों में उम्मीद जगी है कि अब जलजमाव की पुरानी समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा. लोगों का कहना है कि यदि नाला निकासी व्यवस्था दुरुस्त हो जाए तो बाजार की सबसे बड़ी परेशानी दूर हो सकती है.

Also Read : सारण : मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना पर बड़ा अपडेट, मढ़ौरा में 100% भौतिक सत्यापन के आदेश


विज्ञापन
मनोज कुमार

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन