भक्ति, आस्था और रुद्राभिषेक: जानिए कैसे सावन में शिव भक्ति के रंग में डूबा कन्हौली संग्राम

Updated:
विज्ञापन

भोलेनाथ का अभिषेक करते भक्तगण

सावन के पवित्र महीने में कन्हौली संग्राम गांव शिव भक्ति में डूबा रहा. आयोजित रुद्राभिषेक में वैदिक मंत्रोच्चार और शिव नाम के जाप से वातावरण भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

Sawan Shiv Bhakti: सावन के पवित्र महीने में कन्हौली संग्राम गांव शनिवार को शिव भक्ति में डूबा नजर आया. प्रखंड मुख्यालय से सटे गांव में आयोजित रुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और शिवनाम के जाप से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. सुबह से ही श्रद्धालुओं में पूजा को लेकर उत्साह देखने को मिला.

जलाभिषेक के साथ श्रद्धालुओं ने की सुख-शांति की कामना

रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. पूजा स्थल पर लगातार शिवमंत्र का जाप होता रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र के कल्याण की कामना की. धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल गूंजता रहा.

सावन में शिव आराधना को बताया विशेष

यज्ञ के मुख्य यजमान संजय सिंह ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. शिवनाम का जाप और रुद्राभिषेक श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है. धर्म के विस्तार और मानव कल्याण के लिए शिवनाम के जाप से बड़ा कोई मंत्र नहीं है. सावन में रुद्राभिषेक से पूरे वर्ष भगवान शिव की कृपा बनी रहने की मान्यता है.

धार्मिक परंपरा से जुड़ रहे ग्रामीण

कन्हौली संग्राम में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव के लोगों की भागीदारी भी देखने को मिली. आचार्य कौशल किशोर तिवारी एवं शास्त्री बृजभूषण पांडेय की देखरेख में पूजन कार्यक्रम वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. रुद्राभिषेक में दर्जनों शिवभक्त शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया.

Also Read:'कुछ लोगों का लक्षण सुधरने वाला नहीं', RJD विधायक भाई वीरेंद्र फिर भड़के, सरकार को भी निशाने पर लिया


विज्ञापन
Mantu Kumar

लेखक के बारे में

By Mantu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन