फरक्का जलसंधि पर 6 अक्टूबर को सारण में होगा नीतीश संवाद, तैयारियों को लेकर जदयू की बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित एमएलए, एमएलसी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जदयू ने फरक्का जल संधि पर बिहार के जल अधिकारों के मुद्दे पर 6 अक्टूबर को सारण में होने वाले नीतीश संवाद की तैयारियों को लेकर बैठक की. बिहार की जल जरूरतों को प्राथमिकता देने की मांग उठी.

विज्ञापन

Saran News : फरक्का जलसंधि को लेकर बिहार के जल अधिकारों के मुद्दे पर जदयू ने आगामी कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है. छह अक्टूबर को सारण में आयोजित होने वाले फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद की तैयारियों को लेकर मंगलवार को छपरा परिसदन सभागार में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने की. कार्यक्रम का प्रभारी मांझी विधायक रंधीर सिंह को बनाया गया है.

विज्ञापन

बिहार की जल जरूरतों को प्राथमिकता देने की बात

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी विधायक रंधीर सिंह ने कहा कि बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए फरक्का जलसंधि के वर्तमान स्वरूप पर विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि दिसंबर 1996 में हुई गंगा जल बंटवारा संधि की 30 वर्ष की अवधि दिसंबर 2026 में पूरी हो रही है. ऐसे में किसी भी नयी व्यवस्था में बिहार की वर्तमान और भविष्य की जल जरूरतों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

2050 तक की जरूरतों को ध्यान में रखने की मांग

विधान पार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि बिहार को उसके जल अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता. उन्होंने बढ़ती आबादी के साथ सिंचाई, पेयजल, उद्योग और पर्यावरण से जुड़ी जरूरतों का उल्लेख करते हुए कहा कि जल नीति तैयार करते समय कम-से-कम वर्ष 2050 तक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए.

गाद और बाढ़ की समस्या का भी मुद्दा उठाया

जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने फरक्का बैराज से जुड़ी गाद और बाढ़ की समस्या का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि नीतीश संवाद का उद्देश्य किसी राज्य या देश के खिलाफ माहौल बनाना नहीं है, बल्कि बिहार के जल अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना और राज्य की मांग को सामने रखना है.

छह अक्टूबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में छह अक्टूबर को होने वाले नीतीश संवाद की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गयीं.

पार्टी नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह, डॉ. विशाल सिंह राठौर, आनंद किशोर सिंह, भोला सिंह, सत्येंद्र भवानी, दीपक सिंह, ब्रजेश कुमार, ई. प्रभाष शंकर, ओमप्रकाश शर्मा, अरशद परवेज, मनोज सिंह समेत जदयू के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन