सारण के अजय सिद्धार्थ का कबड्डी में जलवा, बने सर्वश्रेष्ठ रेडर और ओवरऑल बेस्ट प्लेयर
अजय सिद्धार्थ समेत विजेता टीम विक्ट्री दिखाते हुए | Prabhat Khabar Network
मिर्जापुर के अजय सिद्धार्थ ने अंतर महाविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ रेडर और ओवरऑल बेस्ट प्लेयर बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. उनका प्रदर्शन चर्चा में है.
Saran News : पटना विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट 2026-27 में मढ़ौरा प्रखंड के मिर्जापुर गांव के प्रतिभावान खिलाड़ी अजय सिद्धार्थ ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. अजय सिद्धार्थ को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ रेडर और ओवरऑल बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 30 अंक अर्जित किये.
अजय सिद्धार्थ की रेड के आगे नहीं टिक सका डिफेंस
अजय सिद्धार्थ ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी तेज और सटीक रेड से विरोधी टीमों के डिफेंस को लगातार चुनौती दी. उनके शानदार प्रदर्शन का फायदा बीएन कॉलेज की टीम को मिला और टीम ने प्रतियोगिता में खिताबी जीत हासिल की.
फाइनल में बीएन कॉलेज ने दर्ज की बड़ी जीत
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीएन कॉलेज और वाणिज्य महाविद्यालय के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में बीएन कॉलेज की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया. टीम ने वाणिज्य महाविद्यालय को 82-19 के बड़े अंतर से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया.
30 अंक के साथ टूर्नामेंट में छाये रहे अजय
फाइनल सहित पूरे टूर्नामेंट में अजय सिद्धार्थ ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया. उनकी रेडिंग क्षमता और तेज खेल ने बीएन कॉलेज की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सर्वश्रेष्ठ रेडर और ओवरऑल बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया.
छह कॉलेजों की टीमों ने लिया हिस्सा
इस अंतर महाविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट में बीएन कॉलेज और वाणिज्य महाविद्यालय के अलावा पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज, कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट और पटना लॉ कॉलेज की टीमों ने भी हिस्सा लिया. सभी टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी ऊर्जा के साथ मुकाबला किया.
अजय की सफलता से मढ़ौरा में खुशी
अजय सिद्धार्थ की इस उपलब्धि से मढ़ौरा के खेल प्रेमियों में खुशी है. मिर्जापुर गांव के इस खिलाड़ी को लगातार बधाइयां मिल रही हैं. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जतायी है कि अजय आने वाले समय में भी कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए