सारण ने 10वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीता

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सारण ने 10वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीता

जहानाबाद के हुलासगंज स्थित डॉ चंद्रिका प्रसाद यादव स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रांगण में आयोजित 10वीं बिहार राज्य सब-जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर सारण की टीम ने कब्जा जमा लिया है.

विज्ञापन

मशरक. जहानाबाद के हुलासगंज स्थित डॉ चंद्रिका प्रसाद यादव स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रांगण में आयोजित 10वीं बिहार राज्य सब-जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर सारण की टीम ने कब्जा जमा लिया है. डॉ चंद्रिका बाबू खेल महोत्सव के तहत आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सारण ने मुंगेर को करारी शिकस्त देते हुए स्वर्ण पदक और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की.

कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ा टीम का जज्बा

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद सारण की बेटियों के प्रदर्शन में गजब की ऊर्जा दिखी. सेमीफाइनल में नवादा को 9-4 से पटखनी देने के बाद, सारण की टीम ने फाइनल में भी मुंगेर के खिलाफ अपना दबदबा बनाये रखा. टीम वर्क और बेहतरीन खेल कौशल के दम पर सारण ने मुंगेर को 9-2 के बड़े अंतर से पराजित किया. जीत के बाद भावुक खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मिट्टी को नमन कर अपनी खुशी का इजहार किया.

रिमा कुमारी बनीं बेस्ट गोलकीपर

प्रतियोगिता के व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी सारण का जलवा रहा. शानदार बचाव के लिए सारण की रिमा कुमारी को प्रतियोगिता का बेस्ट गोलकीपर चुना गया. वहीं, उपविजेता रही मुंगेर की दीपशिखा कुमारी को बेस्ट प्लेयर का सम्मान मिला. पटना और नवादा की टीम को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान (कांस्य पदक) से संतोष करना पड़ा. समापन समारोह के मुख्य अतिथि मां कमला चंद्रिका विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ संजय कुमार और प्राचार्या मंजू कुमारी ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि खेल न केवल सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी सशक्त करता है. सारण की इस ऐतिहासिक जीत पर बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन सह एमएलसी इंजीनियर सच्चिदानंद राय, महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, सारण हैंडबॉल सचिव संजय कुमार सिंह और अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. जिले के खेल संघों ने कहा कि बेटियों की यह सफलता सारण के लिए गौरव की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन