Chhapra News : मुजफ्फरपुर में आयोजित खेलो इंडिया वूमेंस लीग वुशू में सारण ने सात पदक झटके

Chhapra News : मुजफ्फरपुर में 22 व 23 फरवरी को आयोजित खेलो इंडिया वूमेन्श लीग वुशू में सारण के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण व तीन कांस्य सहित सात पदक झटके.
मशरक. मुजफ्फरपुर में 22 व 23 फरवरी को आयोजित खेलो इंडिया वूमेन्श लीग वुशू में सारण के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण व तीन कांस्य सहित सात पदक झटके. खेल भवन मुजफ्फरपुर में जिला खेल विभाग व बिहार वुशू एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ उप मेयर मोनालिसा, जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, बिहार वुशू एसोसिएशन की महासचिव सुमन मिश्रा, डॉ अमृता श्रीवास्तव, डॉ कामेश्वर व्यास नंदन, डॉ नवीन कुमार ने किया. सारण से खेलते हुए मशरक के सरदारगंज निवासी अमरनाथ महतो की पुत्री राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपशिखा कुमारी को स्वर्णपदक, गलिमापुर निवासी भूषण सिंह की पुत्री रिंकी कुमारी को स्वर्णपदक जबकि छट्ठू साह की पुत्री गुड़िया कुमारी को कांस्य पदक मिला. तीनों खिलाड़ी राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक की छात्रा है. वही अमनौर निवासी बिजेश्वर सिंह की पुत्री सुप्रिया कुमारी स्वर्ण पदक, अनिल सिंह की पुत्री अनामिक कुमारी स्वर्ण पदक, स्व शर्मा राम की पुत्री सपना कुमारी ने कांस्य पदक तथा उपेन्द्र सिंह की पुत्री रितु कुमारी,सुबोध सिंह की पुत्री शांति कुमारी ने सहभागिता, छपरा निवासी बलिराम राम की पुत्री सुहानी कुमारी ने कांस्य पदक जीता. वहीं दिघवारा निवासी रोशन सिंह की पुत्री परी कुमारी ने सहभागिता प्राप्त किया. कोच में विकास सिंह व सारण जिला वूशू संघ के सचिव विनय पंडित व कोषाध्यक्ष वरुण कुमार निर्णायक की भूमिका में थे. सारण जिला वूशु संघ की अध्यक्ष राखी गुप्ता, उपाध्यक्ष नीलाभ गुंजन, कुंवर जायसवाल, सहसचिव अभिषेक कुमार, सदस्य अनिल कार्की, बिट्टू कुमार, खेल प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह, कुमार कौशलेंद्र सहित अन्य ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




