सारण में शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान को लेकर डीईओ से मिले शिक्षक नेता, सक्षमता 3-4 के वेतन पर तत्काल आदेश

Updated:
विज्ञापन

डीइओ से मिलने जाते शिक्षक नेता

सारण में शिक्षकों ने अपनी लंबित वेतन भुगतान और ई-शिक्षाकोष की तकनीकी समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात की. सक्षमता 3 एवं 4 के शिक्षकों के वेतन भुगतान पर तत्काल आदेश की मांग की गई है.

विज्ञापन

Teacher Salary Payment: शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से मुलाकात की. इस दौरान शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से वार्ता हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

सक्षमता 3 एवं 4 के लंबित वेतन भुगतान पर तत्काल आदेश

वार्ता के दौरान सक्षमता 3 एवं 4 उत्तीर्ण शिक्षकों के अप्रैल, मई, जून एवं अगस्त माह के लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. प्रतिनिधिमंडल ने लंबित वेतन का भुगतान जल्द कराने की मांग की. इस पर अधिकारियों की ओर से भुगतान को लेकर तत्काल आदेश देने की बात कही गयी.

ई-शिक्षाकोष की तकनीकी समस्या दूर करने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने सारण जिले में शिक्षकों के ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लगातार आ रही तकनीकी एवं अन्य परेशानियों की ओर भी अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया. शिक्षकों ने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया, ताकि उपस्थिति दर्ज करने और विभागीय कार्यों में अनावश्यक परेशानी नहीं हो.

विशिष्ट शिक्षक से प्रधान शिक्षक बने शिक्षकों का बकाया वेतन उठाया मुद्दा

शिक्षक नेताओं ने विशिष्ट शिक्षक से प्रधान शिक्षक बने शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान का मुद्दा भी उठाया. प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र भेजने का अनुरोध किया, ताकि लंबे समय से लंबित बकाया वेतन का भुगतान कराया जा सके.

सक्षमता 1 एवं 2 के अंतरवेतन भुगतान की मांग

इसके अलावा सक्षमता 1 एवं 2 के लंबित अंतरवेतन के भुगतान का मामला भी अधिकारियों के समक्ष रखा गया. प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया, ताकि शिक्षकों को जल्द उनका बकाया अंतरवेतन मिल सके.

समयबद्ध समाधान की मांग

शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान होना जरूरी है. वेतन और अंतरवेतन से जुड़े मामलों के लंबित रहने से शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विभाग को ऐसे मामलों का जल्द निष्पादन करना चाहिए.

मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक नेता सुजीत कुमार, विनोद ठाकुर, जलालुद्दीन साह, संजय यादव, सत्यनारायण साह, विनोद राय, हवलदार मांझी, अनुज यादव, निजाम अहमद, उपेंद्र यादव, पीयूष तिवारी, फिरोज इकबाल, भीम रजक, सुमन कुशवाहा, अमरेंद्र सिंह, तिजामुद्दीन अंसारी, राहुल कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.

Also Read: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन