सारण में उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव से मिले जदयू कार्यकर्ता, बाढ़ और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते जदयू नेता

उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के सारण आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की. इस दौरान जिले की जनसमस्याओं, बाढ़ की तैयारियों और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई.

विज्ञापन

Vijendra Prasad Yadav: उपमुख्यमंत्री व सारण के प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के छपरा आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने परिसदन में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत और अभिवादन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुलाकात के दौरान जिले की विभिन्न जनसमस्याओं, संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने सारण में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों, प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं तथा राहत एवं बचाव व्यवस्था से जुड़े कई विषय उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखे.

बाढ़ की तैयारियों को लेकर चर्चा

बैठक में संभावित बाढ़ के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराने और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी और जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया.

जिले के विकास से जुड़े मुद्दे भी उठाये

मुलाकात के दौरान सारण जिले के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री से जिले में विकास कार्यों को गति देने तथा आम लोगों से जुड़े विभिन्न मामलों के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया.

इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, महासचिव ई. प्रभाष शंकर, भोला सिंह, मनोज सिंह, सतीश शर्मा, शंभू मांझी, उपेंद्र सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन