सारण में SSP के निर्देश पर रातभर चला विशेष गश्ती अभियान, बैंक-ATM और ज्वेलर्स की दुकानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी

Author Md Ayub
Updated:
विज्ञापन

Saran Night Patrolling: सारण के छपरा में एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. पुलिस ने बैंक, एटीएम, ज्वेलर्स की दुकानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

Saran Night Patrolling: सारण जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर रविवार की रात विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस देर रात तक सड़कों पर सक्रिय रही और संवेदनशील स्थानों पर सघन निगरानी रखी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैंक, एटीएम और ज्वेलर्स की दुकानों का हुआ निरीक्षण

विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बैंक, एटीएम, ज्वेलर्स की दुकानें, प्रमुख चौक-चौराहों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का औचक निरीक्षण किया. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी गश्त तेज रखी.

संदिग्ध लोगों और वाहनों की हुई जांच

रात्रि गश्ती के दौरान देर रात सड़कों पर घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ कर पहचान और गतिविधियों की भी जांच की.

अपराधियों में पुलिस का भय कायम रखने की पहल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी, लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी तथा अपराधियों में पुलिस का भय बनाए रखना है.

हर संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

वरीय अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों और गश्ती दलों को निर्देश दिया है कि वे पूरी सतर्कता के साथ क्षेत्र में भ्रमण करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें.

आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के विशेष रात्रि गश्ती अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव में BJP की साख दांव पर, प्रशांत किशोर उतरे तो उनके लिए भी होगी अग्निपरीक्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन