जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिए अंतिम तीथि

Updated:
विज्ञापन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय

Saran News: जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 16 मई से 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा. 22 जून को पहली मेधा सूची जारी होगी. 23 जून से कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी जहां लगभग 50 हजार सीटों पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा.

विज्ञापन

Saran News: (प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट) जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) के अंतर्गत संचालित सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए सीबीसीएस आधारित चार वर्षीय पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष प्रो. राणा विक्रम सिंह द्वारा इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

10 जून तक होगा आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इच्छुक छात्र-छात्राएं 16 मई से 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jpv.ac.in के माध्यम से पूरी की जाएगी. आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा. आवेदन प्रक्रिया 10 जून को समाप्त होने के बाद सभी आवेदनों का वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके पश्चात 22 जून को पहली मेधा सूची जारी की जाएगी. मेधा सूची प्रकाशित होने के बाद 23 जून से संबंधित कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी.

50 हजार सीटों पर मिलेगा प्रवेश

विश्वविद्यालय द्वारा कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों के अंतर्गत लगभग 30 विषयों में करीब 50 हजार सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि नामांकन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

Also Read: ‘शिक्षक इंसान हैं या मशीन…?’ डबल ड्यूटी पर भड़के बिहार के MLC, बोले- ACS खुद कर के दिखाएं जनगणना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन