सारण में चोरों का आतंक, एक साथ 7 घरों के तोड़े ताले, लाखों के गहने सामान गायब, ग्रामीणों के उड़े होश
मौके पर पहुंची पुलिस
Saran News: बिहार के सारण जिले में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने एक साथ सात घरों को निशाना बनाया. 6 घरों में तो वे असफल रहे लेकिन 1 घर में उन्होंने लाखों का सामान लेकर फरार हो गए.
सारण से अमित की रिपोर्ट
Saran News: बिहार के सारण जिले में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने एक साथ सात घरों को निशाना बनाया. 6 घरों में तो वे असफल रहे लेकिन 1 घर में उन्होंने लाखों का सामान लेकर फरार हो गए. पूरा मामला जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के मलखाचक गांव का है. चोरों ने एक ही रात में पूरे गांव में दहशत फैला दी.
एक साथ 7 घरों में चोरी
जानकारी अनुसार अज्ञात चोरों ने आधे दर्जन से अधिक घरों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़े और चोरी का प्रयास किया. हालांकि कई घरों में चोरों को सफलता नहीं मिली, लेकिन एक घर से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है.
एक के बाद एक घरों के टूटे ताले
बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात चोर मलखाचक गांव में घुस आए और एक के बाद एक कई घरों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास करने लगे. चोरों ने आधे दर्जन से अधिक मकानों को निशाना बनाया, जिससे गांव के लोग सकते में हैं.
छह घरों में नहीं मिली सफलता
ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने कई घरों में घुसने और सामान चुराने का प्रयास किया, लेकिन छह घरों में उन्हें सफलता नहीं मिली. वहीं प्रहलाद प्रसाद के घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, बर्तन और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया.
चोरी का सामान रास्ते में फेंका
बताया जा रहा है कि चोरी के दौरान कुछ घरों से निकाले गए सामान को चोरों ने इधर-उधर फेंक दिया था. सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली और घरों के टूटे ताले दिखाई दिए तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ. इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

सुबह होते ही मचा हंगामा
एक साथ कई घरों में चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था. लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद सब इंस्पेक्टर उदय नारायण पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से पूरी जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है.
क्या गांव में सक्रिय है चोरों का गिरोह?
लगातार कई घरों को निशाना बनाए जाने के बाद आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे किसी संगठित चोर गिरोह का हाथ हो सकता है. पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने और अपराधियों की पहचान करने में लगी हुई है. एक ही रात में कई घरों में चोरी के प्रयास और बड़ी चोरी की घटना के बाद मलखाचक गांव के लोगों में डर का माहौल है. ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है.
Also Read: छपरा नगर निगम की बैठक में चली कुर्सी, 45 मिनट तक होता रहा हंगामा, 415 करोड़ के बजट को लगा ‘ग्रहण’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










