saran news : प्रेमी ने ही चाकू से गोदकर की थी अंजली की हत्या, गिरफ्तार

Updated at : 25 Feb 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : प्रेमी ने ही चाकू से गोदकर की थी अंजली की हत्या, गिरफ्तार

saran news : पुलिस ने चर्चित अंजली हत्याकांड का 10 दिनों के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है. बजहिया गांव के संजय महतो की 17 वर्षीया पुत्री अंजली की हत्या उसके प्रेमी बिट्टू ने ही चाकू से गोद कर की थी

विज्ञापन

दरियापुर (छपरा). पुलिस ने चर्चित अंजली हत्याकांड का 10 दिनों के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है. बजहिया गांव के संजय महतो की 17 वर्षीया पुत्री अंजली की हत्या उसके प्रेमी बिट्टू ने ही चाकू से गोद कर की थी.पुलिस ने बिट्टू को दरभंगा से गिरफ्तार किया है. साथ ही जिस चाकू से हत्या की गयी थी. पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है. बिट्टू नयागांव थाना क्षेत्र शोभेपुर गांव के जमादार महतो का पुत्र है. हत्याकांड को अंजाम देकर वह दरभंगा भाग गया था. इस हत्याकांड के खुलासे को लेकर आरक्षी अधीक्षक ने ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी, जिसमें सोनपुर डीएसपी नवल किशोर, दरियापुर थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, पुअनि रितेश कुमार मिश्रा, सअनि इंद्रजीत कुमार शामिल किये गये. टीम ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में काफी मशक्कत की, तब जाकर सफलता मिली.

प्रेम में असफल होने पर की थी हत्या :

प्रेमी बिट्टू को अंजली के साथ करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन इसी बीच अंजली के परिजन ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी. इस पर प्रेमी बिट्टू तिलमिला गया और अपनी प्रेमिका की हत्या करने की योजना बना डाली. वह 15 फरवरी को प्रेमिका के गांव में पहुंच गया. जब शाम में अंजली शौच करने खेत की तरफ गयी, तो उसने चाकू से गोद-गोद कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया. अगले दिन सुबह में उसका शव खेत से बरामद हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन