Chapra News : पुलिस अधिकारियों को इ-साक्ष्य एप के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

Chapra News : जिले में अब पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए इ-साक्ष्य ऐप का उपयोग किया जायेगा. पटना पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भगवान बाजार थाना में इस ऐप के बारे में ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया.
छपरा. जिले में अब पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए इ-साक्ष्य ऐप का उपयोग किया जायेगा. पटना पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भगवान बाजार थाना में इस ऐप के बारे में ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, महताब आलम, शिवनाथ राम समेत सभी केस इंचार्ज ने हिस्सा लिया. इ-साक्ष्य ऐप का मुख्य उद्देश्य अपराध की जांच प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और अधिक विश्वसनीय बनाना है. इस ऐप के जरिये पुलिस अधिकारी डिजिटल माध्यम से साक्ष्य जुटाकर केस मैनेजमेंट करेंगे, जिससे न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा.
स्मार्ट और प्रभावी पुलिसिंग
यह ऐप आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर पुलिसिंग को स्मार्ट और प्रभावी बनायेगा. पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मोबाइल के जरिये फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करेंगे, जो सीधे ऐप पर अपलोड हो जायेंगे और न्यायालय तक पहुंचेंगे. इससे साक्ष्य में छेड़छाड़ की संभावना समाप्त हो जायेगी और जांच की विश्वसनीयता बढ़ेगी.कागजी कार्यवाही होगी कम
इस ऐप के इस्तेमाल से केस डायरी ऑनलाइन फीड की जायेगी, जिससे डेटा सुरक्षित रहेगा और उसे कभी भी एक्सेस किया जा सकेगा. इसके अलावा, गवाहों के बयान डिजिटल रूप से दर्ज होंगे, जिससे बयान बदलने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और केस की विश्वसनीयता बढ़ेगी. हर इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर को एक यूनिक रजिस्ट्रेशन कोड मिलेगा, जिससे केस की पूरी जानकारी ट्रैक की जा सकेगी. इस कोड के माध्यम से केस से जुड़ी जानकारी को बिना अनुमति के बदला या हटाया नहीं जा सकेगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




