ePaper

saran news : सीसीटीवी फुटेज व फेंके गये मोबाइल के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस

Updated at : 22 Dec 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : सीसीटीवी फुटेज व फेंके गये मोबाइल के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस

saran news : पूर्व बीडीसी सदस्य के घर हुई भीषण डकैती की जांच के लिए एसआइटी गठित

विज्ञापन

saran news : बनियापुर

बनियापुर की पिठौरी पंचायत के पूर्व बीडीसी सदस्य के घर भीषण डकैती के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. पीड़ितों की निशानदेही पर अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है.

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है. संभावित ठिकानों पर छापेमारी एवं संबंधित सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. साथ ही घर में अपराधियों के खून के धब्बे एवं बगल के ही मिर्जापुर चौक पर अपराधियों द्वारा फेंके गये पीड़ित के मोबाइल के अनुसार पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है. साथ ही पीड़ितों द्वारा बताये गये अपराधियों के आकार, लंबाई व कपड़े के रंग से अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. विदित हो कि गत शनिवार की देर संध्या बाइक सवार अपराधियों ने तमंचे के बल पर पिठौरी पंचायत के पूर्व बीडीसी सदस्य गोविंदा सिंह के घर में घुसकर सभी सदस्यों को बंधक बना लाखों रुपये मूल्य के आभूषण एवं नकद रुपये लूटकर फरार हो गये एवं परिवार के सदस्य को बाहर से बंद कर दिया.

इस घटना की चर्चा सोमवार को भी दिन-भर बाजारों और चौक-चौराहो पर चलती रही. इस दौरान अपराधियों ने तीन लाख रुपये नकदी समेत 40 लाख रुपये के आभूषण भी लूट लिये. स्थानीय लोग अपने-अपने हिसाब से घटना का आकलन करने में लगे हैं. इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कोई न कोई तो उस घर की रेकी कर रहा था. वरना इतनी बड़ी वारदात को इतने बेखौफ ढंग से अंजाम देकर अपराधी आसानी से फरार नहीं हो पाते. मुखबिर उस घर की हर गतिविधियों पर नजर रख अपराधियों के साथ साठगांठ कर लाइनर की भूमिका में रहा होगा. वरना गांव के अंदर से इस तरह की घटना को अंजाम दे सुरक्षित फरार हो जाना आसान काम नहीं था. इधर, घटना के बाद से लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित दिख रहे हैं. हालांकि घटना के बाद से बनियापुर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए काफी सक्रिय है.

क्या है पूरा मामला

मालूम हो कि गत शनिवार की देर संध्या गोविंदा सिंह अपने घर पर थे. तभी एका-एक दो बाइकों पर सवार चार लोग पहुंचे और घर में घुस गये. घर में घुसते ही अपराधियों ने पूर्व बीडीसी पर रिवॉल्वर तान दिया और एक-एक कर सभी सदस्यों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद हत्या करने का भय दिखाकर अलमारी में रखे जेवरात, लाखों रुपये नकदी, मोबाइल आदि लेकर आसानी से फरार हो गये. घटना के दौरान अपराधियों ने घर में रखे बक्से, पेटी, अलमारी में रखे कपड़े आदि सामान को बिखेर दिया और झड़प के दौरान घर में रखे मोबाइल को भी फोड़ दिया.

पीड़ित ने दर्ज करायी प्राथमिकी, एसआइटी गठित

मामले में पीड़ित गोविंदा सिंह के बयान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के बाद सारण रेंज के डीआइजी नीलेश कुमार, एसएसपी डॉ कुमार आशीष, एसडीपीओ सदर टू राजकुमार सहित तमाम वरीय पदाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एसआइटी गठित की. कांड के बेहतर अनुसंधान के लिए फॉरेंसिक टीम को भी सैंपल भेजा गया है. साथ ही जिला आसूचना इकाई भी मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन