सारण: पीएमश्री विद्यालय में बहाल रसोइयों को अब तक नहीं मिला मानदेय, आठ माह से भुगतान का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

पीएमश्री विद्यालय कोंध भगवानपुर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय कोंध भगवानपुर में बहाल तीन रसोइयों को दिसंबर 2025 से काम करने के बावजूद अब तक मानदेय नहीं मिला है. आठ माह के लंबे इंतजार के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विभाग ने कागजात भेजे हैं, आवंटन का इंतजार है.

विज्ञापन

Saran News: पानापुर प्रखंड के पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय कोंध भगवानपुर में बहाल रसोइयों को अब तक मानदेय नहीं मिला है. दिसंबर 2025 से कार्यरत तीन रसोइयों का कहना है कि उन्हें अब तक एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया गया है. इससे उनके समक्ष आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन

पीएमश्री विद्यालय बनने के बाद हुआ था बच्चों का समायोजन

वर्ष 2025-26 में विद्यालय का चयन पीएमश्री विद्यालय के रूप में हुआ था. इसके बाद निकटवर्ती उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोंध में नामांकित कक्षा छह से आठ तक के बच्चों का समायोजन इस विद्यालय में कर दिया गया था.

अप्रैल 2025 से बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गयी थी. लेकिन बर्तन की अनुपलब्धता और रसोइयों की बहाली नहीं होने के कारण बच्चों को भोजन नहीं मिल रहा था. करीब आठ माह बाद दिसंबर 2025 में तीन रसोइयों की बहाली की गयी, जिसके बाद मध्याह्न भोजन की शुरुआत हुई.

दिसंबर से काम कर रहीं तीन रसोइयां

विद्यालय की रसोइया सिंकी देवी, मीना देवी और उजाला सिंह ने बताया कि वे दिसंबर 2025 से विद्यालय में कार्यरत हैं. इसके बावजूद अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. रसोइयों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.

विभाग को भेजे गये हैं कागजात

इस संबंध में एमडीएम के प्रखंड साधनसेवी चंदेश्वर महतो ने बताया कि रसोइयों की बहाली से संबंधित कागजात विभाग को भेज दिये गये हैं. अभी आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है. राशि प्राप्त होते ही मानदेय का भुगतान कर दिया जायेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन