नौवीं बिहार राज्य सब जूनियर हैंडबॉल में भाग लेने सारण टीम रवाना

Updated at : 15 Jun 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
नौवीं बिहार राज्य सब जूनियर हैंडबॉल में भाग लेने सारण टीम रवाना

नौवीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 14 सदस्यीय सारण टीम शनिवार की सुबह मशरक जंक्शन से शेरपुर पटना के लिए रवाना हुई. 15 से 17 जून तक आयोजित प्रतियोगिता के लिए चयनित सारण जिला टीम का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर संत जलेश्वर एकेडमी लौवा बनियापुर में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

मशरक.नौवीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 14 सदस्यीय सारण टीम शनिवार की सुबह मशरक जंक्शन से शेरपुर पटना के लिए रवाना हुई. 15 से 17 जून तक आयोजित प्रतियोगिता के लिए चयनित सारण जिला टीम का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर संत जलेश्वर एकेडमी लौवा बनियापुर में संपन्न हुआ. जहां से सुबह खिलाड़ी मशरक रेलवे जंक्शन पहुंचे. मदारपुर पंचायत मशरक की मुखिया मीना देवी ने सभी खिलाड़ियों को खेल पोशाक देकर बेहतर खेल प्रदर्शन को शुभकामना दी. सारण जिला हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह एवं सचिव संजय कुमार सिंह ने सारण बालिका हैंडबॉल टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर नेशनल रेफरी रितेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह के अलावे जितेंद्र सिंह, पंकज कुमार सहित अन्य थे. सारण हैंडबॉल के मुख्य संरक्षक विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय , अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, चेयरमैन डॉ हरेंद्र सिंह , उपाध्यक्ष मुखिया अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, ठाकुर विनोद सिंह, अप्पू जी सहित अन्य ने बधाई दी है. टीम मैनेजर अंकित कुमार, शिक्षक संत जलेश्वर एकेडमी जबकि टीम प्रशिक्षक राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश कुमार है. जबकि टीम में रागिनी कुमारी टीम कैप्टन, दीपशिखा कुमारी राष्ट्रीय खिलाड़ी उप कप्तान, करिश्मा कुमारी, आदिति कुमारी (सभी राष्ट्रीय खिलाड़ी), रीमा कुमारी, अंजली कुमारी, सिमरन कुमारी, अर्चना कुमारी, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी, लाली कुमारी, गौरी कुमारी, खुशी कुमारी, आकांक्षा कुमारी शामिल है. जो संत जलेश्वर एकेडमी लौवा बनियापुर, उच्च विद्यालय मशरक एवं उच्च विद्यालय महुली चकहन इसुआपुर की छात्रा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन