Chhapra News : शहर को जाम व अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने को लेकर मास्टर प्लान तैयार

Updated at : 22 Feb 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : शहर को जाम व अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने को लेकर मास्टर प्लान तैयार

Chhapra News : छपरा शहर में जाम की समस्या से आम लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन स्तर पर कई प्रकार की कार्रवाई शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

छपरा. छपरा शहर में जाम की समस्या से आम लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन स्तर पर कई प्रकार की कार्रवाई शुरू हो गयी है. मुख्य रूप से रूट निर्धारण व संबंधित वाहनों के परिचालन पर रोक व सिग्नल पोस्ट या यातायात पोस्ट के निर्धारण के लिए जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस कप्तान सारण डॉ कुमार आशीष की अध्यक्षता में प्राप्त प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

23 जगहों पर यातायात पोस्ट बनाये जायेंगे

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित 21 स्थलों के अतिरिक्त विनटोलिया बाइपास क्रॉसिंग के पास व अनुमंडल पदाधिकारी आवास जाने वाले पथ के प्रारंभिक कोने पर कुल 23 स्थलों पर यातायात पोस्ट निर्माण कराया जायेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि यातायात पोस्ट निर्माण के लिए निर्धारित मानक के अनुसार छपरा शहर के अंदर वाले स्थलों के लिए 3.50 लाख वाला प्राक्कलन व छपरा शहर के बाहर वाले स्थलों के लिए पांच लाख वाला प्राक्कलन तैयार करने का आदेश दिया गया.

डबल डेकर निर्माण को लेकर एक साल तक बंद रहेगा नगर पालिका-गांधी चौक मार्ग

वरीय परियोजना अभियन्ता, पुल निर्माण निगम, छपरा द्वारा प्रस्ताव दिया गया की गांधी चौक से नगरपालिका चौक तक डबल डेकर पुल के निर्माण के लिए लगभग एक वर्ष तक मार्ग को पूर्ण रूप से बंद रखा जाए, ताकि पुल निर्माण के दौरान कोई दुर्घटना ना हो सके. अनुपालन करने वाले पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी समिति द्वारा प्राप्त प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को निदेश दिया गया कि अगले एक वर्ष तक आमजनों को असुविधा नहीं होने के परिप्रेक्ष्य में गांधी चौक से नगरपालिका चौक तक उक्त पथांश के सभी वैकल्पिक मार्गों का चयन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें सदर ताकि छपरा शहर के नये यातायात प्रबंधन से संबंधित संयुक्त आदेश निर्गत किया जा सके.

इ-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के परिचालन के लिए बनेगा रूट

इ-रिक्शा व ऑटो रिक्शा के क्षमता के अनुसार रूटवार गणना कर प्रथम चरण के तहत 400 इ-रिक्शा ऑटो रिक्शा लेते हुए एक आवेदन फॉर्म तैयार करें, जिसमें वाहन संख्या, वाहन मालिक का नाम, प्राथमिकता के आधार पर आठ रूट मार्गों का चयन अंकित करते हुए संबंधित वाहन मालिकों से भरवाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे. इसी आधार पर रूटवार प्रस्ताव तैयार कर आयुक्त महोदय के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा.

बैलगाड़ी और टमटम परिचालन सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक नहीं

छपरा शहर में बैलगाड़ी, तांगा या टमटम या घोड़ागाड़ी के परिचालन को सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखने के प्रस्ताव पर समिति द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए निदेश दिया गया कि उक्त निदेश का अक्षरशः अनुपालन कराना सुनिश्चित करें.

यातायात सिग्नल एवं सीसीटीवी कैमरा स्थलों चयन

यातायात सिग्नल की स्थापना के लिए प्रस्तावित 26 स्थलों के संबंध में निर्णय लिया गया कि छपरा शहरी क्षेत्रान्तर्गत चयनित स्थलों पर नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम के सौजन्य से तथा छपरा शहर से बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित स्थलों पर जिला परिवहन पदाधिकारी दुर्घटना क्षेत्र का हवाला देते हुए सड़क सुरक्षा मद से यातायात सिग्नल एवं सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अनुमण्डल पुलिस सदर पदाधिकारी, सदर को निदेश दिया गया कि छपरा शहर से बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा के अधिष्ठापन के लिए अन्य स्थलों का चयन कर चयनित सूची जिला परिवहन पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि सड़क सुरक्षा मद से उक्त स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन कराया जा सके. आई-आरएडी/ई-डीएआर में प्रविष्टि दर्ज के मामलों में सारण जिला तीसरे रैंक पर रहने के परिप्रेक्ष्य में प्रथम रैंक पर आने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी निश्चित रूप से पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे.

सड़क से बाइक उठाने वाली वाहन मिलेगी छपरा को

पुलिस मुख्यालय से जल्द ही टोइंग व्हीकल उपलब्ध कराया जाना है. इसके लिए उक्त वाहन प्राप्त होने के पूर्व तात्कालिक व्यवस्था के तहत नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को निदेश दिया गया कि दो टोइंग व्हीकल किराये पर लेना सुनिश्चित करें. ताकि सड़कों पर से अतिक्रमण हटाये जाने में मदद मिल सके. सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर मटरगश्ती करने वालों के लिए यह शामत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन