Chhapra News : कल से शुरू होगी पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा, तैयारियां हुईं पूरी

Chhapra News : पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2021-23 की परीक्षा 20 जनवरी से शुरू हो रही है. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित कराने को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया गया है.
छपरा. पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2021-23 की परीक्षा 20 जनवरी से शुरू हो रही है. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित कराने को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होगी. परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो तक आयोजित की जायेगी. 20 से 27 जनवरी तक मुख्य विषयों की परीक्षा निर्धारित है. जिसका शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा सभी पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के पीजी विभागों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रकाशित किया जा चुका है. कॉलेजों में एडमिट कार्ड भी बांटा जा रहा है. सारण जिला के पीजी कॉलेज तथा जेपीयू के पीजी विभागों में नामांकित छात्रों का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय कैंपस स्थित मल्टीपरपस परीक्षा भवन को बनाया गया है. जबकि सीवान व गोपालगंज के छात्रों की परीक्षा राजा सिंह कॉलेज सीवान स्थित केंद्र पर आयोजित की जायेगी.
ये है परीक्षा शेड्यूल
20 जनवरी को सी-10, 21 जनवरी को सी-11, 22 जनवरी को सी-12, 23 जनवरी को सी-13, 25 जनवरी को सी-14 व 27 जनवरी को एडिशनल विषय की परीक्षा होगी. चुकी यह सत्र सीबीसीएस सिलेबस के अनुरूप लिया जा रहा है. इसलिए सत्र में मुख्य विषय के अलावा एडिशनल विषय की परीक्षा निर्धारित है. पीजी थर्ड सेमेस्टर के अंतर्गत भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य व गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी.ये हैं प्रमंडल के पीजी कॉलेज
– राजेन्द्र कॉलेज– जगदम कॉलेज
– रामजयपाल कॉलेज– जेपीएम कॉलेज
– नंदलाल सिंह कॉलेज– डीएवी कॉलेज
– नारायण कॉलेज– कमला राय कॉलेज
– जेडए इस्लामिया कॉलेज– जेपीयू पीजी विभाग
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




