सेना के सम्मान में मढ़ौरा में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सेना के सम्मान में मढ़ौरा में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

यात्रा मढ़ौरा मुख्य बाजार होते हुए नगर स्थित आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई

विज्ञापन

मढ़ौरा

. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के जवानों द्वारा अदम्य साहस और शौर्य के प्रदर्शन के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. शनिवार को बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा मढ़ौरा थाना के पीछे खेल मैदान से शुरू होकर मढ़ौरा मुख्य बाजार होते हुए नगर स्थित आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई. इस दौरान भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने देश के सम्मान एवं गौरव बढ़ाने का काम किया है.

सेना के इस शौर्य, पराक्रम, अदम्य साहस एवं बलिदान के आगे पूरा देश नतमस्तक है. तिरंगा यात्रा में जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष राकेश उजाला, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, डॉ रामबाबू सिंह, प्रभाकर सिंह मोनू, अंबिका मांझी, ललन जयसवाल ,भूषण ठाकुर, दीपक सिंह ,मैनेजर राय ,राकेश सिंह मुन्ना राम, प्रीतम सिंह, जयप्रकाश सिंह, सोनू पाण्डेय, सुधीर कुमार सिंह ,सुरजीत कुमार ,अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन