सारण के पानापुर में किसान सलाहकार समिति की बैठक, यूरिया की कालाबाजारी और नीलगायों से फसल नुकसान का उठा मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते आत्मा अध्यक्ष सहित अन्य

Kisan Baithak: पानापुर प्रखंड में किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें किसानों की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई. समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, यूरिया की कालाबाजारी रोकने और नीलगायों से फसल नुकसान जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया.

विज्ञापन

Kisan Baithak: पानापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के सभागार में सोमवार को प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी. आत्मा के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, प्रभारी कृषि पदाधिकारी उदय शंकर सिंह एवं भाजपा नेता मनोज कुमार गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का उद्घाटन किया. बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गयी.

समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी कृषि पदाधिकारी उदय शंकर सिंह ने कहा कि किसान सलाहकार समिति का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ ससमय दिलाना है. उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.

नीलगायों से फसल नुकसान पर चिंता

आत्मा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने नीलगायों के कारण किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि नीलगायों के कारण खेतों में लगी फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है. उन्होंने इस समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने पर जोर दिया.

यूरिया की कालाबाजारी रोकने की मांग

बैठक में यूरिया की कालाबाजारी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. हरेंद्र सिंह ने कहा कि खाद-बीज के अधिकृत दुकानदारों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक किसानों को खाद की उपलब्धता में परेशानी न हो. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से किसानों के हित में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


विज्ञापन
नागेंद्र ओझा

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन