सावन मिलन मेहंदी प्रतियोगिता में रेणु गुप्ता बनीं सावन क्वीन, पौधे बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Updated:
विज्ञापन

हाथों में लगी मेहंदी को दिखाती महिलाएं

लायंस क्लब महाराजगंज रघुशांति ने सावन मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता और सावन क्वीन का ताज रेणु गुप्ता ने जीता. कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया.

विज्ञापन

Sawan Milan Samaroh: सावन की हरियाली, उल्लास और लोक परंपराओं की खूबसूरत छटा सोमवार को लायंस क्लब महाराजगंज रघुशांति के सावन मिलन समारोह में देखने को मिली. स्वयंसेवी संगठन लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में आयोजित समारोह में मेहंदी प्रतियोगिता से लेकर सावन क्वीन प्रतियोगिता तक महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया.

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

क्लब की ओर से युवतियों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतिभागियों ने क्लब सदस्यों की हथेलियों पर आकर्षक मेहंदी की कलाकृतियां उकेरीं. प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी ने प्रथम, लाली कुमारी ने द्वितीय और अनामिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सोम्या चतुर्थ, भारती पांचवें और अर्पिता छठे स्थान पर रहीं.

सभी प्रतिभागियों को क्लब की ओर से मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया. क्लब की ओर से प्रतिभागियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया.

रेणु गुप्ता बनीं सावन क्वीन

क्लब सदस्यों के बीच सावन क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें लायन रेणु गुप्ता को सावन क्वीन चुना गया. विजेताओं और प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण पूर्व जिलापाल लायन डॉ. एसके पाण्डेय, क्लब अध्यक्ष लायन ऋषिंद्र कुमार, लायंस क्लब छपरा अध्यक्ष लायन आनंद कुमार अग्रहरि, लायन प्रह्लाद कुमार सोनी, लायन अजय कुमार सिन्हा और लायन ममता पुतुल ने किया.

पौधे वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लायन सीमा पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों और सदस्यों के बीच पौधों का वितरण किया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की.

सभी प्रतियोगिताओं के निर्णायक लायंस जिला पूर्व जिलापाल लायन डॉ. एसके पाण्डेय, लायन प्रह्लाद कुमार सोनी और लायन अजय कुमार सिन्हा रहे. कार्यक्रम का संयोजन जोन चेयरमैन लायन ममता पुतुल ने किया.

ये रहे मौजूद

समारोह में क्लब अध्यक्ष लायन ऋषिंद्र कुमार, ममता पुतुल, सीमा पांडेय, अमितांजलि सोनी, शोभा देवी, नीलम शरण, ज्योति देवी, दीपशिखा, मिन्नी सिन्हा, उपमेयर रागिनी कुमारी, सरिता कुमारी, हीरी, सोनी गुप्ता, अजय कुमार सिन्हा, आनंद अग्रहरि, प्रह्लाद सोनी, संदीप कांत, आनंद प्रकाश, अशोक कुमार और नवीन कुमार सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन