Saran News : वॉकथन व पंपलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : वॉकथन व पंपलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Saran News : शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा एक विशेष वॉकथन पदयात्रा एवं पंपलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सोनपुर. शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा एक विशेष वॉकथन पदयात्रा एवं पंपलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद द्वारा किया गया. इस अवसर पर सोनपुर मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल स्काउट्स एवं गाइड्स तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. वॉकथन की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से हुई और यह रेलवे स्टेशन, आसपास के रेलवे कॉलोनी एवं मुख्य लेवल क्रॉसिंग तक आयोजित की गयी. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को मानव-संचालित व ऑटोमैटिक लेवल क्रॉसिंग पर सावधानी बरतने, रेलवे नियमों का पालन करने, और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूक करना था. वॉकथन के दौरान रेलवे सुरक्षा से जुड़े सूचना-पत्र पंपलेट वितरित किये गये जिनमें दर्शाया गया था कि कैसे एक छोटी सी असावधानी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. साथ ही, लोगों से अपील की गयी कि वे फाटक बंद होने की स्थिति में रेलवे ट्रैक पार न करें एवं ट्रैफिक नियमों का पूर्ण पालन करें. विवेक भूषण सूद मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि अभियान यह संदेश देते हैं कि रेलवे की सुरक्षा सिर्फ कर्मचारियों की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. हमें लेवल क्रॉसिंग पर विशेष सतर्कता रखनी चाहिए जिससे हम दुर्घटनाओं को शून्य तक ला सकें. कार्यक्रम संरक्षा विभाग के कुशल समन्वय एवं जन सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इससे यात्रियों, ग्रामीणों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं में रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और यह संदेश गया कि “सावधानी ही सुरक्षा है.कार्यक्रम का समापन मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सुरक्षा शपथ दिलाकर एवं सभी सहभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन