Chapra News : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीआरसी में बैठक, धरना को सफल बनाने का आह्वान

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Chapra News : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीआरसी में बैठक, धरना को सफल बनाने का आह्वान

Chapra News : अपनी विभिन्न मांगो के समर्थन में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शनिवार को जिला मुख्यालय में होनेवाले धरना प्रदर्शन की सफलता के लिए गुरुवार को बीआरसी प्रांगण में शिक्षकों की एक बैठक हुई.

विज्ञापन

पानापुर. अपनी विभिन्न मांगो के समर्थन में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शनिवार को जिला मुख्यालय में होनेवाले धरना प्रदर्शन की सफलता के लिए गुरुवार को बीआरसी प्रांगण में शिक्षकों की एक बैठक हुई. संघ के प्रखंड अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शिक्षकों की प्रोन्नति, वेतन भुगतान, एचआरएमएस ऑनबोर्डिंग, विशिष्ट शिक्षकों को सेवा निरंतरता का लाभ, शिक्षकों के ट्रांसफर एवं पोस्टिंग आदि समस्याओं पर चर्चा की गयी. इन समस्याओं पर सरकार के ढुलमुल रवैये पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शनिवार को आहुत धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों को धरना में शामिल होने का आह्वान किया गया. बैठक मे नवल किशोर राय, संजय यादव, दूधनाथ ठाकुर, विकास कुमार सिंह, सुरेश कुमार यादव, रमेश मिश्रा, रमेश कुमार सिंह ,राजेश कुमार, सुधीर कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुभाष प्रसाद सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन