Chapra News : मढ़ौरा शिल्हौड़ी मंदिर का होगा कायाकल्प, पर्यटन के दृष्टिकोण से किया जायेगा विकसित

Updated at : 05 Mar 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : मढ़ौरा शिल्हौड़ी मंदिर का होगा कायाकल्प, पर्यटन के दृष्टिकोण से किया जायेगा विकसित

Chapra News :जिलाधिकारी अमन समीर ने वन प्रमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा के साथ मिलकर शिल्हौड़ी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया.

विज्ञापन

छपरा. जिलाधिकारी अमन समीर ने वन प्रमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा के साथ मिलकर शिल्हौड़ी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और मंदिर के निकास द्वार के सामने चहारदीवारी को तोड़कर बड़ा द्वार बनाने का निर्देश दिया. इसके अलावा, मंदिर के निकास द्वार के पास स्थित सीढ़ी का समतलीकरण करने की आवश्यकता जतायी, ताकि श्रद्धालुओं को निकासी में कोई कठिनाई न हो. जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क को चौड़ा किया जाये. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को आदेश दिया कि मंदिर के पहुंच पथ का मापी कराकर सभी अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया जाये ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से मंदिर तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो. इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने मढ़ौरा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कॉलेज में एक उप स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत के लिए एक कमरे का चयन किया और सिविल सर्जन को स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शीघ्र शुरू करने के लिए आदेश दिया. इसके अलावा, कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिये कि वे भवन प्रमंडल से समन्वय स्थापित कर कॉलेज के आंतरिक परिसर की मरम्मत कराएं और प्रवेश द्वार को सुव्यवस्थित करें.

मढ़ौरा के खेदन प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय के उत्तर सरकारी रास्ते की मापी कर मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत पथ निर्माण की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया. इसके साथ ही, प्राचार्य से समन्वय स्थापित कर कॉलेज के बालिका हॉस्टल और आवासीय भवन की सुरक्षा के लिए घेराबंदी की व्यवस्था की जायेगी. निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, मढ़ौरा, अंचलाधिकारी, मढ़ौरा, और थानाध्यक्ष, मढ़ौरा भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन