सारण में लोन दिलाने का झांसा देकर 48 महिलाओं से 1.44 लाख रुपये ठगकर फरार हुई माइक्रो फाइनेंस कंपनी

Author Manoj kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

लोन देने के नाम पर ठगी की शिकार बनी महिलाएं, विरोध प्रदर्शन करती हुई, जांच में पहुंची पुलिस टीम | Prabhat Khabar Network

सारण जिले में लोन दिलाने के नाम पर 48 महिलाओं से करीब ₹1.44 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. एक निजी कंपनी के कर्मचारियों पर रजिस्ट्रेशन और बीमा के बहाने पैसे लेकर फरार होने का आरोप है. पीड़ित महिलाएं अब न्याय की गुहार लगा रही हैं.

विज्ञापन

Saran Loan Fraud : सारण जिले के तरैया प्रखंड में लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है. रामबाग स्थित एक निजी मकान में संचालित समाधान माइको क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों पर 48 महिलाओं से रजिस्ट्रेशन और बीमा के नाम पर 1.44 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Taraiya Loan Fraud : 60 हजार रुपये के लोन का दिया गया था झांसा

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कंपनी के कर्मी गांव-गांव जाकर महिलाओं से संपर्क करते थे और 60 हजार रुपये का लोन दिलाने का दावा करते थे. जब महिलाएं लोन लेने के लिए तैयार हुईं तो उनसे रजिस्ट्रेशन और बीमा शुल्क के नाम पर प्रति महिला 3 हजार रुपये नकद जमा करा लिए गए.

Saran News : 48 महिलाओं से वसूले 1.44 लाख रुपये

खराटी, चैनपुर, मुरलीपुर, छपिया समेत विभिन्न गांवों की करीब 48 महिलाओं से कुल 1 लाख 44 हजार रुपये वसूले गए. महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि मंगलवार शाम तक उनके बैंक खाते में 60 हजार रुपये की लोन राशि भेज दी जाएगी.

Chhapra News : कार्यालय पहुंचीं तो बंद मिला ऑफिस, बोर्ड भी गायब

जब तय समय तक किसी भी महिला के खाते में पैसे नहीं पहुंचे तो वे तरैया-मसरख मुख्य मार्ग स्थित रामबाग में कंपनी के कार्यालय पहुंचीं. वहां कार्यालय बंद मिला और कंपनी का बोर्ड भी हटाया जा चुका था. इसके बाद महिलाओं को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ और उन्होंने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया.

48 महिलाओं ने पुलिस को दिया शिकायत पत्र

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं की शिकायत सुनी. इसके बाद 48 पीड़ित महिलाओं ने कंपनी के खिलाफ तरैया थाना में लिखित शिकायत दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई.

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कंपनी और उसके कर्मियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : छपरा के क्षत्रिय छात्रावास में पूर्व PM चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सांसद ने कहा- उनके सिद्धांत और राष्ट्रवाद आज भी हैं प्रेरणास्रोत



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन